बागपत ट्रिपल मर्डर केस: वरुण लुहारी की हत्या का आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के बागपत में ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कारोबारी के बेटे की हत्या कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को गोली मारने वाले दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर विस्तार : -
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि बड़ौत में टेंट कारोबारी और उनके बेटे की हत्या कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को गोली मारने वाले दीपक अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
बागपत ट्रिपल मर्डर केस में मिली बड़ी कामयाबी
बागपत में 9 जून 2026 को कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में शाम के समय NH-709 बी हाईवे पर तहसील से महज 200 मीटर की दूरी पर एक खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी अपने कुछ साथियों के साथ टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर करने के बाद जब वो अपने साथियों के साथ भाग रहा था, तभी मृतक टेंट व्यापारी के भाई दीपक अग्रवाल ने बीच सड़क पर वरुण लुहारी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद लुहारी बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह डबल मर्डर का केस ट्रिपल मर्डर केस में तब्दील हो गया।
कैसे शुरु हुई थी दोनों के बीच लड़ाई
बागपत में 10 साल पहले नमकीन और कोल्ड ड्रिंक्स को लेकर एक मामूली विवाद हुआ था। आरोप था कि वरुण शराब पी रहा था और बिना पैसे सामान मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झड़प हो गया, जिसमें उसके भाई की मौत हो गई। इसके बाद समय के साथ दोनों के बीच रंजिश बढ़ती चली गई। इस दौरान लुहारी अपराध की दुनिया में लगातार सक्रिय रहा। उस पर कई गंभीर मुकदमें दर्ज हुए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी चली। साल 2023 में वरुण की संपत्ति कुर्क कर दी गई थी। उसका पूरा परिवार हरिद्वार में रहने लगा। जिस दिन उसने बाप-बेटे की हत्या की थी उस दिन वह किसी मुकदमे के सिलसिले में बागपत आया था और मौका पाकर दोनों की हत्या कर दी।
सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा जा सकता था कि, बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है, लोग दहशत के मारे अपनी जांन बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुआ था, जिसके बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठने लगे थे। वरुण लुहारी की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने दीपक अग्रवाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इस कार्रवाई के दौरान बागपत पुलिस ने अब दीपक अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06