आजमगढ़ में सोते हुए दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या, डबल मर्डर से इलाके में दहशत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को जिले के पवई थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनके 25 वर्षीय पोते की हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर केस से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
खबर विस्तार : -
Azamgarh Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के पवई थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सोते हुए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जगदंबा प्रसाद सरोज और उनके 25 साल के पोते अंकित की किसी ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं जिले में इस डबल मर्डर की खबर से लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है।
आजमगढ़ में दादा व पोते पर कुल्हाड़ी से वार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में गुरुवार की रात सोते हुए दादा व पोते की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी ग्रामीण चिराग जैन संग सीओ और एसओ ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और उसे जांच के लिए भेज दिया है।
अज्ञात हमलावरों ने दादा व पोते को उतारा मौत के घाट
मृतक के परिवारजनों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हेवती डीहवा गांव के रहने वाले 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद सरोज गुरुवार की रात को भोजन करने के बाद घर से करीब 300 मीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। उनका 25 साल का पौत्र अंकित सरोज घर के बरामदे में सो रहा था। बताया जा रहा है कि अंकित के बगल में ही चारपाई पर उसकी दादी फूलमती और दो अन्य भाई भी सो रहे थे। आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने ट्यूबवेल पर सो रहे अंकित के दादा जगदंबा प्रसाद को कुल्हाड़ी से बुरी तरह मारकर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने घर में सो रहे अंकित पर एक के बाद एक कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से लोग दहशत में
अंकित पर जब हमला हुआ तो उसने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसे सुनकर उसकी दादी जाग गईं और बगल में सो रहे दोनों नातियों को जगाया। हमलावरों ने उनपर भी हमला किया और वहां से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने गंभीर रुप से घायल अंकित को आनन-फानन में अंबेडकर नगर जिले के नगपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने जब अंकित की मौत की खबर उसके दादा को देने के लिए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ देख परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके चीख-पुकार से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आस पास के इलाकों में इस दोहरे हत्याकांड की खबर आग की तरह फैल गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में बारावफात जुलूस: 26 अगस्त को इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें पूरी लिस्ट
2026-08-24
-
मेरठ: सहकारी डेयरी संस्थान की प्राचार्य 1.35 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई
2026-08-24
-
झांसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में नए फ्रीजर और एसी स्थापित, लापरवाही पर लगेगी रोक
2026-08-24
-
चाकसू में भाजपा नगर पालिका चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ
2026-08-24
-
26 से 29 तक बरसेगी आफत, नदियां पहले से उफान पर
2026-08-24
-
शाहजहांपुर: सनातन धर्म फाउंडेशन के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कांवड़ियों ने किया प्रसाद ग्रहण
2026-08-24
-
झांसी SSP Vikas Kumar : पत्रकारों के फोन उठाएं थानेदार, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश
2026-08-24
-
UP Election 2027: AIMIM करेगी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी या होगा गठबंधन?
2026-08-24
-
मध्य प्रदेश के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, ‘बम-बम भोले’ के लगे जयकारे
2026-08-24
-
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के फोन कॉल विवाद: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया
2026-08-24
-
भागलपुर में राघोपुर-शंकरपुर बांध टूटा, गंगा में उफान, बाढ़ का खतरा बढ़ा
2026-08-24
-
लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, यूपी चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
2026-08-24
-
jhansi-interstate-gang-police-cbi-gst-officer-arrested
2026-08-23
-
उज्जैन में सात समंदर पार से आए 3 विदेशी जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
2026-08-23
-
चाकसू में किराना स्टोर पर मारपीट, बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन
2026-08-23