Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच 6,721 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना, 87 विदेशी नागरिक भी शामिल
खबर सार :-
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ, जिसमें 6,721 तीर्थयात्री और 87 विदेशी नागरिक शामिल थे।
खबर विस्तार : -
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए यात्रियों का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। प्रशासन के अनुसार, कुल 6,721 यात्री 291 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम स्थित दो बेस कैंपों के लिए निकले। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती, सुरक्षा घेरे में चलने वाले काफिले, चिकित्सा सुविधाएं और विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किए गए हैं।
Amarnath Yatra 2026: 87 विदेशी नागरिक भी शामिल
जम्मू में ज़ोनल पुलिस कंट्रोल रूम (ZPCR) के अनुसार, चौथे जत्थे में 4,576 पुरुष, 1,310 महिला, 22 बच्चे, 572 पुरुष साधु, 154 महिला साध्वियां शामिल है। इसके अलावा चौथे जत्थे में 87 विदेशी नागरिक भी यात्रा कर रहे है। जिसमें 38 विदेशी पुरुष और 49 विदेशी महिला यात्री शामिल हैं। यात्रियों के लिए परिवहन की व्यापक व्यवस्था की गई है; पूरे काफिले में 134 बसें, 37 मीडियम मोटर वाहन (MMV) और 120 लाइट मोटर वाहन (LMV) शामिल हैं।
दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत
इस बीच, पिछले दो दिनों में पवित्र गुफा के पास दिल का दौरा पड़ने से दो यात्रियों की मौत हो गई है। गुजरात के जामनगर जिले के विभापर निवासी और छगनलाल के बेटे, यात्री प्रवीण छगनलाल परवान कालीमाता स्थल पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एक संयुक्त बचाव दल द्वारा पवित्र गुफा स्थित चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक और तीर्थयात्री, अरुण कुमार (52) जो शिव पाल के बेटे थे और हरियाणा के करनाल में हांसी रोड पर नई बहादुर चंद कॉलोनी की गली नंबर 3 में रहते थे को शनिवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तुरंत पवित्र गुफा के मेडिकल सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई।
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने यात्रा को सुचारू और बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर नुनवान और बालटाल में मेडिकल पोस्ट पर बेस अस्पताल बनाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि पूरे रास्ते की निगरानी CCTV, ड्रोन सर्विलांस और नियमित गश्त के जरिए की जा रही है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर मेडिकल कैंप और इमरजेंसी सहायता केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से तय गाइडलाइंस का पालन करने, मौसम की जानकारी पर ध्यान देने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों को मानने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी भक्तों के लिए यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः- Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा का आज से आगाज, बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन ! एडवाइजरी जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17
-
2026-07-16