योगी के ‘तीन बंदर’ वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले, “बंदरों की टोली में बैठा दें तो फर्क नजर नहीं आता”
खबर सार :-
बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘तीन बंदर’ वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि “जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं।” दोनों नेताओं की तीखी बयानबाजी से चुनावी माहौल और गरमा गया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी अब चरम पर पहुंच चुकी है। कल पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार का आखिरी दिन है, और नेताओं की जुबान में तल्खी साफ झलक रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘तीन बंदर’ वाले बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं। बंदरों की टोली में बैठा दें तो अलग नजर भी नहीं आते।”
योगी और अखिलेश के बीच चले व्यंग्य बाण
दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी ’’इंडिया गठबंधन’’ पर तंज कसते हुए कहा था, “महात्मा गांधी के तीन बंदर ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो’ का संदेश देते थे, लेकिन आज इंडिया गठबंधन के तीन बंदर हैं कृ पप्पू, जो विकास को देख नहीं सकता; टप्पू, जो सुन नहीं सकता; और अप्पू, जो अच्छे कामों की चर्चा के वक्त बोल नहीं पाता।” योगी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार जनता के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष विकास को न देखकर सिर्फ आलोचना और भ्रम फैलाने में लगा है। योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’’ग् (पूर्व ट्विटर)’’ पर पलटवार करते हुए लिखा, “जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं।” अखिलेश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सियासी बहस तेज हो गई है। दोनों नेताओं के समर्थक व्यंग्य और कटाक्षों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
बिहार चुनाव में यूपी के नेताओं की एंट्री
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में उत्तर प्रदेश के नेता भी पूरी सक्रियता से मैदान में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार सभाएं कर रहे हैं, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महागठबंधन की रैलियों में युवाओं और बदलाव का संदेश दे रहे हैं। अपने प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि “बिहार अब परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। इस बार जनता एक नौजवान मुख्यमंत्री को चुनने जा रही है। देश को नई दिशा देने के लिए पुरानी राजनीति से आगे बढ़ने का समय आ गया है।”
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
2026-10-23
-
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, 56 घाटों की मार्किंग शुरू
2026-10-22
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, विंध्यवासिनी धाम में आए 22 लाख भक्त
2026-10-22
-
पूरे शहर में मच्छरों की भरमार, कई माहल्लों में कभी नहीं हुई फागिंग
2026-10-22
-
यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा 'Blue DotsAI' प्लेटफॉर्म
2026-10-22
-
MLC शिक्षक चुनाव 2026 को लेकर मऊ में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी
2026-10-22
-
फिल्मी कलाकारों की रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड, 74 करोड़ दर्शक पहुंचे
2026-10-22
-
झारखंड के चाईबासा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा
2026-10-22
-
लखनऊ मेट्रो ने दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष यात्रा का किया आयोजन
2026-10-22
-
हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, 9 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
2026-10-22
-
छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
2026-10-22
-
तमिलनाडु के वंडालूर जू में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 2 दिन के लिए बंद
2026-10-22
-
नोएडा में आज 122 प्रतिमाओं का विसर्जन, 20 स्थानों पर बने कृत्रिम तालाब
2026-10-21
-
MP के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 23 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
2026-10-20
-
विजयादशमी पर नोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहन
2026-10-20