आगरा में मृत घोषित महिला 17 घंटे बाद हुई जिंदा, अंतिम संस्कार से पहले पकड़ लिया भांजे का हाथ
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 65 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घरवाले उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच वो जीवित हो गईं।
खबर विस्तार : -
Agra News: आगरा से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, एक 65 वर्षीय महिला शीला देवी को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। अंतिम संस्कार के तैयारियों के बीच महिला अचानक उठकर बैठ गईं और पास खड़े अपने भांजे का हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने तुरंत उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया मृत
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित श्रीनगर कॉलोनी में एक 65 वर्षीय महिला शीला देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनके शरीर में सुगबुगाहट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने पास खड़े अपने भांजे का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों में सनसनी फैल गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस खबर के फैलने के बाद कुछ लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे डॉक्टरों की चूक बता रहे हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला के पार्थिव शरीर को आगरा ले जाया गया, जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।
अचानक हुई महिला के शरीर में हलचल
शीला देवी के परिजनों ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों का आना शुरु हो गया था। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। इसी बीच अचानक उनके पार्थिव शरीर में हलचल होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मृत शीला ने अचानक से पास खड़े अपने भांजे का हाथ पकड़ लिया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। कुछ देर तक लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन महिला के जीवित होने के बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। महिला के जिंदा होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
परिजनों में खुशी का माहौल
शीला देवी के परिजनों ने बताया कि वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद लोगों का हूजूम जुट गया। कुछ लोगों ने इसे चमत्कार बताया। बता दें कि शीला देवी के दो बेटे हैं, उनका बड़ा बेटा आगरा में परचून की दुकान चलाते हैं और दूसरा बेटा बदायूं के एक निजी अस्पताल में काम करता है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के 17 घंटे बाद महिला जीवित हो गईं। हालांकि परिजनों में इसे लेकर खुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें: उरई में 4 करोड़ की जमीन के लिए अधेड़ की हत्या, 20 घंटे तक शव को लेकर जंगल में घूमते रहे दंपत्ति
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, कुकुमसेरी में माइनस पर पहुंचा पारा
2026-10-29
-
उत्तर व दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक काशी-तमिल संगमम 28 से
2026-10-29
-
नवविवाहिता ने दिया था श्राप, मथुरा में 250 साल से नहीं मना करवाचौथ
2026-10-29
-
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से बिहार का होगा विकासः सीएम सम्राट
2026-10-29
-
महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान, 1.60 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी
2026-10-29
-
झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत, मान सिंह यादव जीते
2026-10-29
-
झांसी में 5 करोड़ के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
2026-10-29
-
मौसम: यूपी में तूफान 'अर्नब' का असर, कई जिलों तेज हवाओं के साथ बारिश
2026-10-29
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार
2026-10-29
-
गुजरात में रेल यात्रियों को सुविधा, चांदखेड़ा रोड पर नई ट्रेन का ठहराव
2026-10-28
-
उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्णब का असर, सीएम योगी ने दिए निर्देश
2026-10-28
-
सरकारी अस्पतालों में हथकरघा उत्पादों की आपूर्ति, बुनकरों को मिलेगा लाभ
2026-10-28
-
जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होगी सिंगापुर सिटी, निवेश पर चर्चा
2026-10-28
-
पी.पी.एस. ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन लखनऊ में संपन्न
2026-10-28
-
जल संकट का समाधान और जल संरक्षण पर सुनील आम्बेकर के विचार
2026-10-28