USA vs Belgium : अमेरिका की शर्मनाक हार, बेल्जियम ने 4-1 से रौंदकर वर्ल्ड कप से किया बाहर
खबर सार :-
USA vs Belgium FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब वे स्पेन को हराकर सेमी-फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं इस हार के साथ ही, घरेलू वर्ल्ड कप में लंबे समय तक बने रहने का USA का सपना टूट गया।
खबर विस्तार : -
USA vs Belgium FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है। नॉकआउट स्टेज में लगातार जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे है। मंगलवार को सिएटल स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 16 के रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 4-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बना ली है। वहीं बेल्जियम से मिली शर्मनाक हार के साथ, अमेरिका भी कनाडा और मैक्सिको की तरह राउंड ऑफ़ 16 स्टेज पर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इसी के साथ ही घरेलू दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप में लंबा सफ़र तय करने का USA का सपना टूट गया।
चार्ल्स डी केटेले रहे बेल्जियम की जीत के हीरो
बेल्जियम की जीत के हीरो चार्ल्स डी केटेलेरे रहे। उन्होंने अमेरिका के कमज़ोर डिफेंस का फ़ायदा उठाते हुए दो गोल किए और एक गोल करने में मदद भी की। चार्ल्स डी केटेलेरे ने 9वें और 33वें मिनट में गोल किए, हालांकि इस बीच मलिक टिलमैन (31वें मिनट) ने अमेरिका के लिए एक गोल किया। इसके बाद हंस वनाकेन ने 57वें मिनट में गोल करके स्कोर बेल्जियम के पक्ष में 3-1 कर दिया। वहीं रोमेलु लुकाकू ने दूसरे हाफ में स्टॉपेज टाइम के दौरान गोल करके जीत पक्की कर दी। USA की बेल्जियम के खिलाफ यह लगातार सातवीं हार है।
बेल्जियम की क्वार्टर-फाइनल स्पेन से होगी भिड़ंत
इस शानदार जीत के साथ बेल्जियम ने क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुक़ाबला शनिवार 11 जुलाई को लॉस एंजिल्स स्टेडियम में स्पेन से होगा। स्पेन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को टूर्नामेंट से बाहर करके क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं हार के साथ ही अमेरिका फीफा विश्व कप से बाहर हो गया।
2025 से एक भी मैच नहीं हारा बेल्जियम
बता दें कि बेल्जियम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस धाकड़ टीम ने 20 मार्च 2025 से एक भी मैच नहीं हारा है। आखिरी बार बेल्जियम को 2024–25 UEFA नेशंस लीग प्रमोशन/रेलिगेशन प्ले-ऑफ़ में यूक्रेन से 3-1 से हार मिली थी। यह मैच हेड कोच रूडी गार्सिया का पहला मैच था। तब से टीम को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। बेल्जियम ने FIFA वर्ल्ड कप, UEFA वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर्स, UEFA नेशंस लीग प्ले-ऑफ़ और फ्रेंडली मैचों में 12 जीत और छह ड्रॉ का शानदार रिकॉर्ड बनाया है, और इन 17 मैचों में उनका गोल डिफ़रेंस +40 रहा है।
ये भी पढ़ेंः- Portugal vs Spain: स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर फीफा विश्व कप से किया बाहर, रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19
-
Hockey World Cup में 16 साल बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत
2026-08-19
-
Hockey World Cup 2026: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
2026-08-17
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06
-
भारत का प्रमुख मिलिट्री हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बना एएसआई
2026-08-04
-
CWG 2026: भारतीय बॉक्सरों ने 9 घंटे में जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल
2026-08-02