Portugal vs Spain: स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर फीफा विश्व कप से किया बाहर, रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर
खबर सार :-
Portugal vs Spain FIFA World Cup 2026: स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। मिकेल मेरिनो के स्टॉपेज-टाइम गोल ने 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के आख़िरी वर्ल्ड कप अभियान का अंत कर दिया।
खबर विस्तार : -
Portugal vs Spain FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नॉकआउट स्टेज में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे है। सोमवार को पुर्तगाल बनाम स्पेन के बीच राउंड ऑफ-16 के मैच में कुछ ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस बेहद कड़े मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्वकप 2026 से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ ही स्पेन शान से क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी। इस मैच में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो (Mikel Merino) ने स्टॉपेज टाइम में एकमात्र और निर्णायक गोल किया। इसी के साथ ही महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के वर्ल्ड कप करियर का भी अंत हो गया।
स्पेन ने अंतिम समय में मारी बाजी
पूरा मैच बहुत ही कड़ा और बराबरी का रहा। तय 90 मिनट के खेल में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और ऐसा लग रहा था कि मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा। हालांकि, 91वें मिनट में स्पेन ने एक शानदार रणनीति का परिचय देते हुए जीत पक्की कर ली। मैदान पर उतरने के कुछ ही मिनटों बाद, मिकेल मेरिनो (Mikel Merino) ने बेहतरीन सूझबूझ दिखाई। फाउल मिलने के बाद, उन्होंने तुरंत खेल फिर से शुरू किया, बॉक्स के अंदर जगह बनाई और फेरान टोरेस के सटीक पास को गोल में बदल दिया। इसी गोल ने आखिरकार स्पेन की जीत पक्की कर दी।
स्पेन ने 16 साल के लंबे सूखे को किया खत्म
स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते का 85वें मिनट में मेरिनो को मैदान पर उतारने का फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। चोटों से जूझने के बावजूद, मेरिनो ने इस पूरे वर्ल्ड कप में अपनी अहमियत साबित की। 2010 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह पहली बार है जब स्पेन क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा है। टीम के मजबूत डिफेंस ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार 609 मिनट तक कोई गोल न खाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि स्पेन वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार छह क्लीन शीट रखने वाली पहली टीम बन गई।
आठ साल पहले, रूस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर खत्म हुआ था, जिसमें रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी; हालांकि, इस बार स्पेन ने संयम और रणनीति के दम पर जीत हासिल की। स्पेन की टीम ने 16 साल के लंबे सूखे को खत्म करते हुए फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) मैच में ऑस्ट्रिया को 3-0 से रौंदकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी। अब स्पेन कैलिफ़ोर्निया के इंगलवुड में क्वार्टर-फ़ाइनल में USA और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।
रोनाल्डो के विश्व कप करियर का हुआ अंत
इस हार के साथ ही विश्व फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की विश्व कप यात्रा समाप्त हो गई है। रोनाल्डो के लिए यह मैच बेहद भावुक करने वाला था। स्पेन के अनुशासित डिफेंस ने उन्हें पूरे मैच के दौरान कोई बड़ा मौका नहीं दिया। हार के बात रोनाल्डो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने लगातार छह संस्करणों के विश्व कप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोनाल्डो ने 233 मैचों में 146 गोल के शानदार रिकॉर्ड के साथ अपने इंटरनेशनल करियर का समापन किया।
Cristiano Ronaldo का भावुक संदेश
मैच के बाद, वर्ल्ड कप से अपनी विदाई की पुष्टि करते हुए रोनाल्डो ने कहा, "वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) से इस तरह बाहर होने पर मुझे दुख है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मैंने अपनी पूरी कोशिश की और अब मैं शांत मन से जा रहा हूं। हां, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। अब मुझे सोचने-समझने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मैं कोई भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लूंगा।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19