FIFA World Cup : साउथ अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, साउथ कोरिया को 1-0 से हराया
खबर सार :-
साउथ अफ्रीका ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल किया। ग्रुप ए के मैच में साउथ अफ्रीका ने साउथ कोरिया को 1-0 से हरा कर नॉकआउट स्टेज में जगह बनायी। साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत के नायक थापेलो मासेको रहे, जिन्होंने मैच का इकलौता गोल दागा। मासेको फीफा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ओर से गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा प्लेयर बने।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup : साउथ अफ्रीका ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। ग्रुप ए के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराने के साथ ही नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की की।
साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे थापेलो मासेको
साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत के नायक थापेलो मासेको रहे, जिन्होंने मैच का इकलौता गोल दागा। साउथ अफ्रीका ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और साउथ कोरिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया। शुरुआती मिनटों में ही मासेको ने एक जबरदस्त शॉट लगाया, लेकिन कोरिया के डिफेंडर ली गिह्युक बचाव करने में सफल रहे। इसके बाद एविडेंस मकगोपा और थालेंटे म्बाथा ने भी गोल करने का प्रयास किया, लेकिन साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंगग्यु ने दोनों ही बार बेहतरीन बचाव किया।
पहले हाफ में दोनों टीमें नहीं कर पायीं कोई गोल
पहले हाफ में दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में साउथ कोरिया ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और टीम ने आक्रामक खेल के बूते साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव डालने का प्रयास किया। कोच हांग म्युंग-बो ने टीम में तीन बदलाव भी किए। स्टार खिलाड़ी सोनह्युंग-मिन को भी मौका दिया गया। हालांकि, साउथ कोरिया का यह दांव उल्टा पड़ गया।
साउथ अफ्रीका की ओर से गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने मासेको
मैच के 63वें मिनट में तेशपांग मोरेमी ने बेहतरीन रन बनाते हुए पेनल्टी बॉक्स के किनारे में शानदार पास दिया, जिसका भरपूर फायदा मासेको ने उठाया। मासेको ने गेंद को नियंत्रण करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा। मासेको 22 साल और 225 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ओर से गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके बाद साउथ कोरिया ने गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन वह अफ्रीका के डिफेंस को नहीं भेद सके। 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई।
मासेको ने प्रशंसकों को समर्पित की जीत
जीत के बाद मासेको ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविश्वसनीय और सपने जैसा है। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने टीम का पूरा साथ दिया और यह जीत उन सभी समर्थकों को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्होंने टीम पर भरोसा किया, बल्कि उनके लिए भी है जिन्होंने भरोसा नहीं किया। मासेको ने बताया कि टीम ने कई मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन इस प्रदर्शन से साबित हो गया है कि वे मजबूत और सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें ...विनीसियस जूनियर के डबल धमाके और नेमार की वापसी से ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
खेलों से खरीद तक छाया पुष्कर मेला, आज फिर हुए देश-विदेश के खेल
2026-11-22
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20