Mexico vs Ecuador FIFA World Cup 2026: इक्वाडोर को हराकर मेक्सिको ने रचा इतिहास, 40 साल का सूखा किया खत्म
खबर सार :-
Mexico vs Ecuador FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह 40 सालों में टीम की पहली नॉकआउट जीत है।
खबर विस्तार : -
Mexico vs Ecuador FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 32 मैच में बुधवार को मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मेक्सिको ने 40 साल का सूखा खत्म करते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी पहली जीत दर्ज और राउंड ऑफ़ 16 (प्री-क्वार्टर ) में जगह बनाई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, स्टेडियम में मौजूद हजारों फ़ैंस जश्न मनाने लगे।
Mexico vs Ecuador: मेक्सिको ने खत्म किया 40 साल का सूखा
बता दें कि यह 1986 के बाद वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में मेक्सिको की पहली जीत है। 1986 में मेक्सिको ने घरेलू मैदान पर बुल्गारिया को हराकर राउंड ऑफ 16 से आगे का सफर तय किया था। इसके बाद, टीम लगातार सात वर्ल्ड कप (1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014 और 2018) में राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गई थी। वहीं, 2022 कतर वर्ल्ड कप में टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी।
FIFA World Cup 2026: क्विनोन्स और जिमेनेज ने बनाए नए रिकॉर्ड
मैच की बात करें तो मेक्सिको ने पहले हाफ में ही मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली। मेक्सिको ने पहले हाफ में दो शानदार गोल करके इक्वाडोर को बैकफुट पर धकेल दिया। जूलियन क्विनोन्स ने 22वें मिनट में पहला गोल किया यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। इसके कुछ ही देर बाद, स्टार खिलाड़ी राउल जिमेनेज ने 31वें मिनट में शानदार स्ट्राइक के साथ बढ़त को 2-0 कर दिया।
जूलियन क्विनोन्स अब वह वर्ल्ड कप के इतिहास में मेक्सिको के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह लुइस "मटाडोर" हर्नांडेज और जेवियर "चिचारिटो" हर्नांडेज़ से पीछे हैं, जिन्होंने चार-चार गोल किए थे। वहीं, राउल जिमेनेज़ ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना 47वां इंटरनेशनल गोल करके जेरेड बोर्गेटी को पीछे छोड़ दिया।वह देश के अब तक के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अब वह चिचारिटो के 52 गोल के रिकॉर्ड से सिर्फ़ पांच गोल दूर हैं।
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको के लिए अभेद्य किला बना एज़्टेका स्टेडियम
मशहूर एज़्टेका स्टेडियम में मेक्सिको का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहां खेले गए 10 वर्ल्ड कप मैचों में टीम अब तक अजेय रही है। आधिकारिक तौर पर, मेक्सिको को इस मैदान पर सिर्फ़ दो हार का सामना करना पड़ा है, जिनमें से आखिरी हार 2013 के वर्ल्ड कप क्वालीफायर में होंडुरास के खिलाफ़ मिली थी। इस जीत के साथ, मेक्सिको ने सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 12 मैचों तक अजेय रहने का अपना सिलसिला भी जारी रखा।
ऐसा करने वाला पहला देश बना मेक्सिको
इस जीत के साथ, मेक्सिको वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाला पहला CONCACAF देश बन गया। इससे पहले, दोनों महाद्वीपों के बीच हुए सभी पांच नॉकआउट मुकाबलों में दक्षिण अमेरिकी टीमें ही जीती थीं। अब मेक्सिको का सामना राउंड ऑफ़ 16 में इंग्लैंड और कांगो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। मैच तय समय से एक घंटे देरी से शुरू हुआ क्योंकि तेज़ तूफ़ान के कारण खेल रोकना पड़ा था। खराब मौसम की वजह से प्रभावित होने वाला यह 2026 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच था।
ये भी पढ़ेंः- France vs Sweden: एमबाप्पे का डबल धमाका, स्वीडन को 3-0 हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, खतरे में मेसी का रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19
-
Hockey World Cup में 16 साल बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत
2026-08-19
-
Hockey World Cup 2026: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
2026-08-17
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06
-
भारत का प्रमुख मिलिट्री हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बना एएसआई
2026-08-04
-
CWG 2026: भारतीय बॉक्सरों ने 9 घंटे में जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल
2026-08-02