Inter Miami vs Nashville: मेसी के डबल धमाका से इंटर मियामी ने नैशविले को 4-0 से दी करारी शिकस्त
खबर सार :-
Inter Miami vs Nashville: लियोनेल मेसी और टैडियो एलेंडे के दो-दो गोल के दम पर इंटर मियामी ने शनिवार को नैशविले को 4-0 से हराकर MLS कप प्लेऑफ़ में जगह बना ली। इतिहास में ये पहली बार जब इंटर मियामी MLS प्लेऑफ़ में जगह बनाई हो।
खबर विस्तार : -
Inter Miami vs Nashville, MLS Cup 2025: अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ( Lionel Messi) के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंटर मियामी ने नैशविले SC को 4-0 से हराकर इतिहास में पहली बार MLS प्लेऑफ में जगह बनाई। शनिवार को इंटर मियामी बनाम नैशविले SC के बीच चेज़ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेसी के दो गोल ने इंटर मियामी को नैशविले एससी पर 4-0 से शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ, इंटर मियामी ने पहले राउंड की सीरीज 2-1 से जीतकर ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस सेमीफाइनल में जगह बनाई और अब उसका मुकाबला दूसरे राउंड में FC सिनसिनाटी से होगा। जिसने एक और सीरीज़-निर्णायक मुकाबले में कोलंबस को 2-1 से हराया।
Inter Miami vs Nashville: मेसी ने दागो दो गोल
बता दें कि इंटर मियामी अनुभवी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के बिना ही मैच में उतरी, जिन्हें पिछले हफ्ते सीरीज के गेम 2 में हिंसक व्यवहार के लिए MLS डिसिप्लिनरी कमेटी ने एक गेम के लिए सस्पेंड कर दिया था और वह साइडलाइन से मैच देख रहे थे। अनुभवी स्ट्राइकर की गैरमौजूदगी के बावजूद, इंटर मियामी ने 10वें मिनट में शुरुआती बढ़त बना ली जब मेसी ने फाइनल थर्ड में गेंद पर कब्ज़ा किया और उसे गोल में तब्दील किया।
MLS सीज़न में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले मेसी ने मियामी को शुरुआती बढ़त दिलाई। मेसी, 10वें मिनट में पहला गोल किया फिर 39वें मिनट में एक और गोल किया। जबकि उनके हमवतन अल्लेंडे के 73वें और 76वें मिनट में गोल कर मियामी की जीत पक्की की। आठ बार बैलन डी'ओर विजेता मेसी ( Lionel Messi) ने यह सुनिश्चित किया कि मियामी चार सीज़न में तीसरी बार पहले राउंड से बाहर होने से बच जाए, पिछले साल अटलांटा और 2022 में न्यूयॉर्क सिटी से हार कर बाहर हो गई थी।
MLS Cup 2025: रोमांचक मुकाबले में मिनेसोटा यूनाइटेड ने दर्ज की जीत
इसके अलावा रात के दूसरे मैच में, 10 खिलाड़ियों वाली मिनेसोटा यूनाइटेड ने वेस्टर्न कॉन्फ्रेंस के रोमांचक मैच में 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनल्टी किक पर सिएटल को 7-6 से हराकर बाहर कर दिया, और रविवार को पोर्टलैंड और टॉप सीड सैन डिएगो के बीच होने वाले मैच के विजेता के खिलाफ दूसरे राउंड का मैच पक्का कर लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02