FIH Pro League : भारतीय मेंस हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया, भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने मनप्रीत सिंह
खबर सार :-
एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष टीम ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हरा दिया। भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 7वें, शिलानंद लाकड़ा ने 13वें और नीलकांत शर्मा ने 35वें मिनट में गोल कर शानदान जीत दिलायी। मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मिडफील्ड में शानदार प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खबर विस्तार : -
FIH Pro League : एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराया। मनदीप सिंह (7वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (13वें मिनट) और नीलकांत शर्मा (35वें मिनट) के गोलों की बदौलत भारत ने शानदार जीत हासिल की।
शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक सिंह को चुना गया 'प्लेयर ऑफ द मैच'
इस मुकाबले में भारतीय टीम का डिफेंस भी काफी मजबूत नजर आया। मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मिडफील्ड से खेल को संभालने के उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, मनप्रीत सिंह भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने दिलीप टिर्की के 412 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ा। 413 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले मनप्रीत अब पुरुषों की ऑल-टाइम इंटरनेशनल कैप (सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी) की लिस्ट में बेल्जियम के जॉन-जॉन डोहमेन (481), नीदरलैंड्स के ट्यून डी नूइजर (453), ऑस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडेन (451), और ग्रेट ब्रिटेन के बैरी मिडलटन (432) के बाद पांचवें नंबर पर हैं।
शुरुआत से ही भारत ने जर्मनी पर बनाए रखा दबाव
भारत ने पजेशन कंट्रोल करके मैच की अच्छी शुरुआत की और जर्मनी पर दबाव बनाए रखा। इसका फायदा 7वें मिनट में मिला जब मंदीप ने गोल के सामने एक तेज टर्न से गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले, लाकड़ा ने 13वें मिनट में जर्मन गोलकीपर अलेक्जेंडर स्टैडलर को छकाते हुए एक शानदार स्ट्राइक से भारत का स्कोर 2-0 कर दिया।
हाफ टाइम तक भारत ने बनाए रखी 2-0 की बढ़त
दूसरे क्वार्टर में, जर्मनी ने वापसी करने के इरादे से अपना खेल बदला और भारतीय हाफ में गहराई तक जाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूत रहा। जर्मनी को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में मिला, लेकिन ड्रैगफ्लिक को अमित रोहिदास ने अच्छी तरह से ब्लॉक कर दिया। लगातार अटैकिंग खेल के बाद जर्मनी को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर मोहित ने आसानी से बचाव करते हुए हाफ टाइम तक भारत की 2-0 की बढ़त बनाए रखी।
भारत ने दूसरे हाफ में एक गोल कर बनाई 3-1 की निर्णायक बढ़त
भारत दूसरे हाफ में भी गोल करने की कोशिश करता रहा। टीम को सफलता 35वें मिनट में मिली, जब नीलकांत शर्मा ने जर्मन डिफेंडरों को छकाते हुए एक शानदार सोलो रन बनाया और गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए और बराबर मौके बनाए। जर्मनी को आखिरकार तीसरे क्वार्टर में सिर्फ 20 सेकंड बाकी रहते एक गोल करने का मौका मिला, जिसका फायदा उठाते हुए राफेल हार्टकोफ ने 45वें मिनट में गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।
जर्मनी ने आखिरी समय में वापसी करने का किया जोरदार प्रयास
आखिरी क्वार्टर में, जर्मनी ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मौजूदा चैंपियन को कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम ने जर्मनी को दूर रखने के लिए काउंटर-प्रेस का इस्तेमाल किया और विंग्स से अटैक किया। जर्मनी ने घड़ी में 90 सेकंड बाकी रहते आखिरी अटैक किया और 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर जीता। हालांकि, भारतीय बैकलाइन ने मेहमान टीम को रोक दिया और 3-1 से जीत पक्की कर ली।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19
-
Hockey World Cup में 16 साल बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत
2026-08-19
-
Hockey World Cup 2026: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
2026-08-17
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06
-
भारत का प्रमुख मिलिट्री हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बना एएसआई
2026-08-04
-
CWG 2026: भारतीय बॉक्सरों ने 9 घंटे में जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल
2026-08-02