Usa Vs Paraguay: पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर अमेरिका ने FIFA World Cup में किया धमाकेदार आगाज

खबर सार :-
USA vs Paraguay, FIFA World Cup 2026: फोलारिन बालोगुन के दो शानदार गोल और क्रिश्चियन पुलिसिक के ज़बरदस्त खेल की बदौलत, मेज़बान USA ने वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में पैराग्वे को बुरी तरह हराया।
Usa Vs Paraguay: पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर अमेरिका ने FIFA World Cup में किया धमाकेदार आगाज
खबर विस्तार : -

USA vs Paraguay, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। USA एकतरफा मुकाबले में पैराग्वे को 4-1 से करारी शिकस्त दी। फोलारिन बालोगुन (Folarin Balogun) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के लिए दो गोल किए। अमेरिकी टीम पूरे मैच में हावी रही और पैराग्वे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

USA vs Paraguay: अमेरिका ने पहले हाफ में किए 3 गोल

अमेरिका ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए सातवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। डेमियन बोबाडिला ने पैराग्वे के डिफेंस को भेदते हुए शानदार गोल किया। इसके बाद 31वें मिनट में गोल कर फोलारिन बालोगुन (Folarin Balogun) ने USA की बढ़त को दोगुना कर दिया। उनके शानदार कौशल के सामने पैराग्वे का डिफेंस पूरी तरह बेबस नजर आया। बालोगुन ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में एक बार फिर कमाल दिखाया और USA की बढ़त को 3-0 कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने तक जीत लगभग पक्की हो गई थी।

दूसरे हाफ में पैराग्वे ने दिखाया दम

हालांकि, पैराग्वे ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाया और वापसी की कोशिश की। उन्हें 73वें मिनट में सफलता मिली जब सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मौरिसियो ने मैच का अपना पहला गोल किया। इसके बाद, USA ने अपना आक्रामक रुख और तेज कर दिया और पैराग्वे के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। कई कोशिशों के बावजूद, पैराग्वे दोबारा गोल नहीं कर सका।

FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने 4-1 से दर्ज की जीत

निर्धारित 90 मिनट के बाद स्टॉपेज टाइम में जियोवानी रेना ने USA की बढ़त को 4-1 कर दिया। उन्होंने अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले एक बार फिर पैराग्वे के डिफेंस को भेदते हुए अमेरिका की शानदार जीत पक्की कर दी। फोलारिन बालोगुन (Folarin Balogun) 1930 के बाद फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में दो गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए। इस जीत के साथ, अमेरिका ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है और टीम अगले मैच में भी इसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026 England : क्या थॉमस ट्यूशेल बदलेंगे इतिहास? 60 साल के सूखे को खत्म करने महासमर में उतरेगी 'थ्री लॉयंस'
 

अन्य प्रमुख खबरें