Portugal vs Uzbekistan: रोनाल्डो ने मेसी को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया
खबर सार :-
Portugal vs Uzbekistan, FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने FIFA वर्ल्ड कप में उज़्बेकिस्तान के खिलाफ़ मैच में गोल करके इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो अब FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
खबर विस्तार : -
Portugal vs Uzbekistan, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में पुर्तगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज़्बेकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पुर्तगाल की जीत के हीरो स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) रहे, जिन्होंने दो शानदार गोल किए। वहीं रोनाल्डो ने उज़्बेकिस्तान के खिलाफ पहले गोल करते हुए ही इतिहास रच दिया। अब वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बन गए। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी मज़बूत कर ली है। टीम के पास अब दो मैचों से 4 पॉइंट हैं और वह ग्रुप में टॉप पर पहुँच गई है।
FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो ने दिखाया अपना जलवा
रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस और राफ़ेल लियाओ ने भी पुर्तगाल के लिए एक-एक गोल किया, जबकि उज़्बेकिस्तान के नेमातोव ने एक 'ओन गोल' (अपनी ही टीम के गोलपोस्ट में गोल) कर दिया। पुर्तगाल ने शानदार शुरुआत की। छठे मिनट में रोनाल्डो ने पहला गोल करके अपना जलवा दिखाया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की: वे छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में पुर्तगाल की बढ़त को दोगुना कर दिया। फ़्री-किक का फ़ायदा उठाते हुए नूनो ने टीम का दूसरा गोल और मैच में अपना पहला गोल किया। मैच के 29वें मिनट में अज़ीज़जॉन गनीव ने उज़्बेकिस्तान के लिए एक शानदार गोल किया, लेकिन फ़ाउल के कारण उसे अमान्य करार दिया गया।
Portugal vs Uzbekistan: रोनाल्डो का डबल धमाका
इसके बाद, 39वें मिनट में रोनाल्डो ने मैच का अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। इस गोल की बदौलत पुर्तगाल ने पहले हाफ़ का समापन 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ़ में उज़्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव ने अनजाने में एक 'ओन गोल' कर दिया, जिससे पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई। 87वें मिनट में राफ़ा लेओ ने पांचवां गोल करके पुर्तगाल की शानदार जीत पक्की कर दी।
ग्रुप में टॉप पर पहुंचा पुर्तगाल
अपने पहले मैच में DR कांगो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद, पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और वे आने वाले मैचों में भी इसी फॉर्म को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। इस जीत के साथ उन्होंने राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम दो मैचों में 4 पॉइंट के साथ ग्रुप में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

FIFA World Cup 2026: मेसी को पीछे छोड़ रोनाल्डो ने रचा इतिहास
उज़्बेकिस्तान के ख़िलाफ अपना पहला गोल करते ही रोनाल्डो ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच के छठे मिनट में गोल करके इतिहास रच दिया। यह 2026 FIFA वर्ल्ड कप में रोनाल्डो का पहला गोल था। इसी के साथ ही वह छह अलग-अलग (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026) वर्ल्ड कप में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
इसके अलावा, वह FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में वह अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी से आगे निकल गए है। दरअसल लियोनेल मेसी (Lionel Messi) भी छह वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। वह ऐसा करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि वह 2010 वर्ल्ड कप में डिएगो माराडोना की कोचिंग वाली अर्जेंटीना टीम के लिए वे कोई गोल नहीं कर पाए थे।
इसके अलावा, रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी (41 साल, 138 दिन) बन गए। इस कारनामे से टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी के नाम दर्ज पिछला रिकॉर्ड टूट गया। वहीं, वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में रोनाल्डो दूसरे स्थान पर हैं- उनसे आगे कैमरून के रोजर मिला (1994 में 42 साल, 39 दिन) हैं।
ये भी पढ़ेंः- Jordan vs Algeria FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया की शानदार वापसी, जॉर्डन को 2-1 से रौंदकर टूर्नामेंट से किया बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30