FIFA World Cup 2026 : नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया, ग्रुप एफ में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह
खबर सार :-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ के मैच में नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हरा दिया। जीत के साथ नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में टॉप पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बनायी। नीदरलैंड्स ने मैच के तीसरे ही मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के 7वें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी, 62वें मिनट में जान पॉल वैन हेके ने तीसरा गोल दागा। ट्यूनीशिया की ओर से एकमात्र गोल हेजम मस्तूरी ने किया।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है।
नीदरलैंड्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तीसरे मिनट में ही बनाई 1-0 की बढ़त
नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के तीसरे ही मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। नीदरलैंड्स को यह गोल ट्यूनीशिया की तरफ से तोहफे में मिला। ट्यूनीशिया के कप्तान एलीस स्कीरी डेनजेल डमफ्रीज के क्रॉस को रोकने की कोशिश में गेंद को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे। इसके बाद मुकाबले के सातवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने टीम की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया। ब्रॉबी का यह विश्व कप का तीसरा गोल रहा। 58 वर्ल्ड कप मैचों में यह पहला मौका रहा, जब नीदरलैंड्स ने किसी मैच के शुरुआती सात मिनट में दो गोल किए।
फ्री किक को ब्रॉबी ने शानदार हेडर की मदद से गोल में किया तब्दील
वर्जिल वैन डाइक की फ्री किक ब्रॉबी ने शानदार हेडर की मदद से गोल में तब्दील किया। पहले हाफ में ट्यूनीशिया ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम नीदरलैंड्स के डिफेंस को नहीं भेद सकी। इस्माइल गार्बी को गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से बाहर चला गया।
मैच के 62वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से पॉल वैन हेके ने तीसरा गोल किया
हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्यूनीशिया ने गोल करते हुए मैच में वापसी की। हैनिबल मेजबरी के कॉर्नर पर हेजम मस्तूरी ने बेहतरीन हेडर के साथ स्कोर को 2-1 किया। मगर नीदरलैंड्स ने मैच का तीसरा गोल दागते हुए एक बार फिर अपनी बढ़त को बढ़ा लिया। जान पॉल वैन हेके ने मैच के 62वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से तीसरा गोल किया।
ग्रुप एफ में 7 प्वाइंट के साथ टॉप पर रही नीदरलैंड्स
नीदरलैंड्स ने इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत बनाए रखा और ट्यूनीशिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। नीदरलैंड्स ग्रुप एफ में 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट के साथ टॉप पर रही, जबकि ट्यूनीशिया पहले ही नॉकआउट स्टेज की रेस से बाहर हो चुकी है। राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स की भिड़ंत 30 जून को मोरक्को के साथ होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30