FIFA World Cup 2026 : इतिहास में पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा, खेले जाएंगे कुल 104 मैच, जानें कैसा होगा टूर्नामेंट का Format?
खबर सार :-
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। 11 जून से 19 जुलाई तक यह टूर्नामेंट यूएसए, कनाडा और मैक्सिको में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। यह अब तक आयोजित सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले फीफा वर्ल्ड कप में कुल मैचों की संख्या 64 थी। इराक 40, और स्कॉटलैंड 28 साल बाद पहला फीफा वर्ल्ड कप खेलेगा।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup 2026 : 'फीफा वर्ल्ड कप' के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। 11 जून से 19 जुलाई के बीच यह टूर्नामेंट संयुक्त रूप से यूएसए, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जाएगा। यह अब तक आयोजित सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप भी होगा, जिसमें हिस्सा लेने वाले देश भी ज्यादा होंगे और मुकाबलों की संख्या भी इस बार पहले से कहीं अधिक होगी।
FIFA World Cup 2026 हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़कर हुई 48
पिछली प्रणाली के तहत, 32 टीमों को चार-चार टीमों के 8 ग्रुप में बांटा जाता था। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट चरणों के शुरू होने से पहले 'राउंड ऑफ 16' में पहुंचती थीं, लेकिन इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है, जिन्हें चार-चार टीमों के 12 ग्रुप (ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के, एल) में बांटा गया है। प्रत्येक टीम ग्रुप-चरण में अपने तीन मैच खेलेगी। जीत पर 3 अंक, ड्रॉ पर 1 अंक और हार पर कोई भी अंक नहीं मिलेगा।
प्रत्येक ग्रुप से अगले दौर में प्रवेश करेंगी टॉप-2 टीमें
प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। इनके अलावा, अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीम भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहले नॉकआउट चरण में 16 टीमें पहुंचती थीं, लेकिन इस बार 32 टीमें इस दौर में प्रवेश करेंगी। इसके परिणामस्वरूप, टूर्नामेंट में अब एक अतिरिक्त नॉकआउट राउंड होगा, जिसे 'राउंड ऑफ 32' कहा जाएगा। इसके बाद 'राउंड ऑफ 16', क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
Iraq : 40 साल बाद खेलेगा फीफा वर्ल्ड कप
पिछले फीफा वर्ल्ड कप तक मुकाबलों की संख्या 64 थी, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 104 किया गया है। इस बार वर्ल्ड कप 6 हफ्तों तक चलेगा। 48 टीमों के स्लॉट से कई देशों को फायदा हुआ है, जो एक लंबे अंतराल के बाद इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। इराक 40 साल बाद इस टूर्नामेंट में लौट रहा है। स्कॉटलैंड 28 साल बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगा।
सर्वाधिक मैचों के साथ फाइनल की भी मेजबानी करेगा संयुक्त राज्य अमेरिका
मेजबानी का अधिकार रखने वाले इन तीनों देशों के कुल 16 स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 11 अमेरिका में, 3 मैक्सिको में और 2 कनाडा में स्थित हैं। सर्वाधिक मुकाबलों की मेजबानी करने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका फाइनल मैच की मेजबानी भी करेगा। मेक्सिको तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला देश होगा। इससे पहले मेक्सिको ने साल 1970 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30