ISSF World Cup: शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का डबल धमाल, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने कांस्य पर साधा निशाना
खबर सार :-
ISSF World Cup: ईशा सिंह ने गोल्ड और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। ईशा सिंह और मनु भाकर ने शूटिंग वर्ल्ड कप में मेडल जीते हैं। शूटर ईशा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है।
खबर विस्तार : -
ISSF World Cup 2026: चीन के हांगझोऊ में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय शूटर्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास रहा। महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में जहां ईशा सिंह (Esha Singh) ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर (Manu Bhaker) ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
फाइनल में रहा ईशा सिंह का दबदबा
ईशा सिंह ने फाइनल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पूरे कॉम्पिटिशन के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया और 50 शॉट्स में 40 पॉइंट्स हासिल करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ईशा सिंह ने मेजबान देश की युयुए झांग को तीन पॉइंट्स के अंतर से हराया; झांग ने 37 पॉइंट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता। चीनी जमीन पर चीनी खिलाड़ी को हराकर गोल्ड जीतना ईशा के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है।
मनु भाकर ने दिखाई शानदार फॉर्म
उधर पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनु का मुकाबला उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से हुआ। यह एक कड़ा मुकाबला था, लेकिन मनु भाकर ने डबल शूट-ऑफ में जीत हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

ISSF वर्ल्ड कप मेडल टैली में चीन सबसे आगे
ईशा सिंह के गोल्ड और मनु भाकर के ब्रॉन्ज के साथ, ISSF वर्ल्ड कप में भारत के कुल मेडल्स की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले, शूटर संयम ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था, जो टूर्नामेंट में भारत का पहला मेडल था। चीन अभी ISSF वर्ल्ड कप मेडल टैली में सबसे आगे है, जिसने अब तक 14 मेडल्स जीते हैं, जिनमें छह गोल्ड शामिल हैं। भारतीय टीम तीन मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय शूटर्स के प्रदर्शन को देखते हुए, उम्मीद है कि देश आने वाले इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में और भी मेडल्स जीतेगा।
मेडल्स से चुके ऐश्वर्य और नीरज
वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट ऐश्वर्य और एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज, दोनों ही आठ शूटरों वाले फ़ाइनल में पहुंचे, लेकिन क्वालिफिकेशन राउंड में अपने शानदार प्रदर्शन को मेडल में नहीं बदल पाए। ऐश्वर्य 314.3 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि नीरज 303.4 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: मीराबाई चानू ने ग्लासगो में लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई 'गोल्डन हैट्रिक'
अन्य प्रमुख खबरें
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26