इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद नेमार के क्लब करियर पर भी सस्पेंस
खबर सार :-
ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप के राउंड-ऑफ-16 से बाहर होने और स्टार फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद अब उनके क्लब करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
खबर विस्तार : -
ब्राजील। ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप के राउंड-ऑफ-16 से बाहर होने और स्टार फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद अब उनके क्लब करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ब्राजील मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचपन के क्लब सैंटोस ने नेमार को अपने भविष्य पर विचार करने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी दी है और उनके फैसले का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय नेमार के सैंटोस के साथ मौजूदा अनुबंध में अभी छह महीने का समय बाकी है। हालांकि स्थानीय मीडिया में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वह क्लब स्तर पर भी खेलना जारी रखेंगे या नहीं। बताया गया है कि सैंटोस प्रबंधन छुट्टियों के बाद नेमार और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके अगले कदम पर चर्चा करेगा।
नेमार परिवार के साथ अमेरिका में ही समय बिताएंगे
नेमार फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही समय बिताएंगे और उन्हें कम से कम 10 दिनों का अवकाश दिया गया है। उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में नॉर्वे के खिलाफ 2-1 की हार के बाद ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस हार के साथ ब्राजील का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया था। ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था, "मैंने पूरी कोशिश की। अब यह सफर खत्म हो गया है। मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं इसका अंत भी हुआ।" ब्राजील की हार के बाद नेमार के पिता ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने बेटे से क्लब फुटबॉल जारी रखने की अपील करते हुए लिखा, "एक पिता के तौर पर मेरी सिर्फ एक इच्छा है कि नेमार, फुटबॉल खेलते रहो।
गेंद को फिर से अपने पैरों में महसूस करो
गेंद को फिर से अपने पैरों में महसूस करो और मैदान पर मुस्कुराते हुए लौटो।" जनवरी 2025 में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में वापसी करने वाले नेमार ने अब तक सभी प्रतियोगिताओं में 43 मैच खेले हैं। ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने लगातार चोटों और लगभग तीन साल की अंतरराष्ट्रीय गैरमौजूदगी के बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया था। टूर्नामेंट में नेमार दो मुकाबलों में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे और नॉर्वे के खिलाफ पेनल्टी पर गोल भी किया। अब फुटबॉल जगत की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नेमार क्लब स्तर पर अपना करियर जारी रखते हैं या संन्यास का फैसला लेते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खेलों से खरीद तक छाया पुष्कर मेला, आज फिर हुए देश-विदेश के खेल
2026-11-22
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20