FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने पांच बार की चैंपियन टीम के छुड़ाए पसीने, हारते-हारते बची ब्राजील
खबर सार :-
Brazil vs Morocco FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने यह साफ़ कर दिया है कि वह FIFA वर्ल्ड कप में सिर्फ़ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि इतिहास रचने के इरादे से उतरा है। वहीं, ब्राज़ील को भी यह एहसास हो गया होगा कि इस बार भी खिताब तक का सफ़र आसान नहीं होगा।
खबर विस्तार : -
Brazil vs Morocco, FIFA World Cup 2026: फीफी वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद थी। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को अपने पहले मैच में मोरक्को से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। रविवार 14 जून को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए ग्रुप C के मैच में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। दोनों टीमों ने शानदार फ़ुटबॉल खेला और मैच आखिर तक रोमांचक बना रहा। हालांकि अगर गोलकीपर एलिसन बेकर ने आखिरी पलों में शानदार बचाव न किया होता, तो ब्राजील हार जाता।
Brazil vs Morocco: ब्राजील को मोरक्को से मिली कड़ी चुनौती
इस ज़बरदस्त मुक़ाबले में मोरक्को ने शुरू से ही ब्राज़ील पर दबाव बनाए रखा। चार साल पहले वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली अफ्रीकी टीम ने दिखा दिया कि इस बार भी वे बड़ा उलटफेर करने का दमखम रखती हैं। मैच के शुरुआती 20 मिनटों में ब्राज़ील अपनी लय पकड़ने की कोशिश करता दिखा, जबकि मोरक्को ने आक्रामक फ़ुटबॉल खेलना जारी रखा।
दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, हालांकि मोरक्को को 21वें मिनट में बढ़त मिली। मोरक्को के लिए ब्राहिम डियाज़ ने ब्राज़ील के डिफेंस को भेदने में के शानदार 'थ्रू-बॉल' ने अहम भूमिका निभाई। इसके इस्माइल सैबारी ने उस पास को शानदार गोल में बदल दिया। गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद मोरक्को समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया, जबकि ब्राजील के प्रशंसक हैरान नजर आए। इस शुरुआती सफलता ने मोरक्को का आत्मविश्वास बढ़ाया और टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा।
विनिसियस का गोल भी ब्राजील को नहीं दिला सका जीत
हालांकि, ब्राज़ील ने मोरक्को को ज़्यादा देर तक बढ़त बनाए नहीं रखने दिया। 32वें मिनट में विनिसियस जूनियर ने अपनी बेहतरीन स्किल्स दिखाते हुए ब्रूनो गुइमारेस के शानदार पास को गोल में बदला। विनिसियस के इस गोल से ब्राज़ील ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ़टाइम से पहले ब्राज़ील के पास बढ़त बनाने का एक और मौका था, लेकिन लुकास पाक्वेटा की बेहतरीन कोशिश को बोनू ने शानदार बचाव करते हुए रोक दिया।
बोनू ने दूसरे हाफ़ में भी कई अहम बचाव किए और मोरक्को को मुकाबले में बनाए रखा। दोनों टीमों ने गोल करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सका। यह विनीसियस के अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां गोल था। यह पहली बार था जब विनिसियस जूनियर के गोल के बावजूद ब्राज़ील मैच नहीं जीत सका; इससे पहले, जिन आठ मैचों में विनिसियस ने गोल किया था उनमें ब्राज़ील ने जीत हासिल की थी।
FIFA World Cup 2026: ओपनिंग मैच न हारने का बनाए रखा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि ब्राज़ील भले ही जीत हासिल न कर सका, लेकिन टीम ने वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अपना शानदार रिकॉर्ड बनाए रखा। ब्राज़ील अब लगातार 21 वर्ल्ड कप ओपनिंग मैचों में अजेय रहा है। पिछली बार उन्हें शुरुआती मैच में हार 1934 में स्पेन के खिलाफ मिली थी। इसका मतलब है कि 92 से ज़्यादा सालों से ब्राज़ील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत हार के साथ नहीं की है।
ये भी पढ़ें:-बड़ा उलटफेर: आखिरी सेकेंड के गोल से कतर ने छीनी स्विट्जरलैंड की जीत, फुटबॉल विश्व कप में रचा इतिहास!
अन्य प्रमुख खबरें
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30