Barcelona vs Oviedo: लामिन यामल का फिर चला जादू, ओविए़डो को रौंदकर टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना
खबर सार :-
Barcelona vs Oviedo: लामिन यामल के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर बार्सिलोना ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के टॉप पर पहुंचा गया है। रविवार को खेले गए एक तरफा मुकाबले में बार्सिलोना ने ओविए़डो करारी शिकस्त दी।
खबर विस्तार : -
Barcelona vs Oviedo La Liga: स्पेनिश ला लीगा (La Liga ) फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को बार्सिलोना ने सबसे नीचे चल रही ओविएडो को 3-0 से हराकर लीग में टॉप पर पहुंच गई है। इस मैच में लामिन यामल ने एक शानदार गोल किया, जो सच में देखने लायक गोल था। दूसरे हाफ में, डैनी ओल्मो और राफिन्हा ने भी ओविएडो की डिफेंस की गलतियों का फायदा उठाकर गोल किए।
Barcelona vs Oviedo: अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना
यामल ने अपना गोल 73वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट के पास से बाइसाइकिल किक से किया। उन्होंने ओल्मो के क्रॉस पर बॉल को अपने बाएं पैर से नेट के कोने में भेज दिया। यह इस सीजन में ला लीगा में यामल का आठवां गोल था। इस जीत के साथ, बार्सिलोना के अब 21 मैचों में 52 पॉइंट्स हो गए हैं। रियल मैड्रिड, जिसके उतने ही मैचों में 51 पॉइंट्स हैं, दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
Barcelona vs Oviedo La Liga: एटलेटिको मैड्रिड ने मल्लोर्का को 3-0 से हराया
उधर एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने मल्लोर्का को 3-0 से हराकर लीग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इस साल खेले गए छह मैचों में यह पहली बार था जब एटलेटिको ने एक से ज़्यादा गोल किए। उनके अब 21 मैचों में 44 पॉइंट्स हैं। इससे पहले किलियन एम्बाप्पे के दो शानदार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने विलारियल को 2-0 से हराकर ला लीगा टेबल में टॉप स्थान हासिल किया था। फिलहाल अब यह टीम दूसरे स्थान पर आ गई है
अन्य प्रमुख खबरें
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30