Asian Games 2026: 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को फिर मिली कमान...जानें किन और प्लेयरों को मिली जगह

खबर सार :-

हॉकी इंडिया ने जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलिमा टेटे को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। सलिमा ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जिताने में अहम रोल अदा किया था। पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित सविता, बीचू देवी खारिबाम को टीम में दो गोलकीपर के तौर पर रखा गया है।
Asian Games 2026: 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को फिर मिली कमान...जानें किन और प्लेयरों को मिली जगह

खबर विस्तार : -

Asian Games 2026: हॉकी इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर सलिमा टेटे को सौंपी गई है। सलिमा की कप्तानी में भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीता था। हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित अनुभवी गोलकीपर सविता को टीम में जगह मिली है। उनके साथ बिचू देवी खरीबाम दूसरी गोलकीपर होंगी।

टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने चुनी गई 20 सदस्यीय टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, "हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है, जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं। डिफेंस में सुशीला चानू पुखरंबम, ईशिका चौधरी, ज्योति, लालथांतलुआंगी और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है। लालथांतलुआंगी और शिल्पी ने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में पदार्पण किया था और शानदार प्रदर्शन के दम पर एशियन गेम्स टीम में जगह बनाई। 

मिडफील्ड और आक्रमण में मजबूत संयोजन

मिडफील्ड में कप्तान सलिमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग खेलती नजर आएंगी। वहीं, फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है। चीफ कोच मारिन ने आगे कहा, “खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने हाल के महीनों में दिखाया है कि उनके पास अच्छी फॉर्म और फिटनेस है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स में चुनौती के लिए तैयार है। 

20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम

डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग
 

अन्य प्रमुख खबरें