खेलों में गुजरात का तेजी से बढ़ रहा ग्राफ, एशियाई खेलों में गुजरात के रिकॉर्ड 9 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
खबर सार :-
20वें एशियाई खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। एशियाई खेलों में गुजरात के 9 प्लेयर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इतनी संख्या में प्लेयरों के चयन से गुजरात अब मल्टी स्पोर्ट्स का पावर हाउस बन गया है।
खबर विस्तार : -
गांधीनगर: खेलों में गुजरात का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इंटरनेशनल लेबल पर गुजरात के प्लेयरों की संख्या लगातार बढ़ना इसका उदाहरण है। दरअसल, 20वें एशियाई खेलों के लिए गुजरात के 9 सदस्यों का चयन हुआ है। वर्ष 2014 में आयोजित हुए 17वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) के लिए देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गुजरात के सिर्फ तीन प्लेयरों का चयन हुआ था। लेकिन, 20वें एशियाई खेलों के लिए 9 सदस्यों के चयन के साथ ही राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 20वें एशियाई खेलें का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। 20वें एशियाई खेलों के लिए गुजरात से 9 सदस्यों की एक मजबूत टुकड़ी के साथ एक हाई-वैल्यू रिजर्व खिलाड़ी का चयन भी किया गया है। यह गुजरात के लिए गौरव का क्षण है।
अनुभवी चैंपियनों-युवा प्रतिभाओं का देखने को मिल रहा शानदार मिश्रण
एशियन गेम्स जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में गुजरात से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन दर्शाता है कि खेलकूद के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नींव डाली थी, वह मजबूत है और उसके फल अब मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, गुजरात अब केवल क्रिकेट-प्रेमी राज्य न रहकर मल्टी-स्पोर्ट्स (विभिन्न खेलों) का पावरहाउस बन गया है। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित गुजरात के खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों के अनुभवी चैंपियनों तथा उत्साही युवा प्रतिभाओं का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।
खेलकूद के क्षेत्र में दीर्घकालीन रणनीति का उत्कृष्ट परिणाम
खेलकूद के क्षेत्र में यह तेजी रातों-रात नहीं आई है, यह दीर्घकालीन रणनीति का उत्कृष्ट परिणाम है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खेलों में गुजरात के बढ़ते योगदान को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान ‘शक्तिदूत योजना’ जैसी योजनाएँ लागू कर आधारभूत कार्य किया। स्थानीय स्तर से खेल प्रतिभाएं गुजरात को मिलीं, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं।
इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार ने भी इस गति को बनाए रखा है। राज्य की इस टुकड़ी में शूटर इलावेनिल वलारिवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई, मानव ठक्कर एवं मानुष शाह, सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी अनिकेत पटेल, तैराक आर्यन नेहरा, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और वैदेही चौधरी तथा स्प्रिंटर (धाविका) देवयानी झाला शामिल हैं। टेनिस खिलाड़ी जील देसाई का चयन रिजर्व खिलाड़ी के रूप में किया गया है।
विश्व स्तरीय खेल संस्कृति के निर्माण पर गुजरात का ध्यान केंद्रित
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि वर्ष 2030 में गुजरात राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की मेजबानी करेगा। इसके लिए विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने हेतु युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। पिछले एक दशक में गुजरात ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में अपना प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ाया है। अब सभी की नजर आगामी महीनों में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले गुजरात के खिलाड़ियों पर रहेगी। हर्ष संघवी ने कहा, “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात विश्व स्तरीय खेल संस्कृति के निर्माण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है। हम केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरा एक इकोसिस्टम (ढांचा) तैयार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02