Argentina vs Egypt: मेसी ने मिस्र के जबड़े से छीनी जीत, 15 मिनट में अर्जेंटीना ने 3 गोल कर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

खबर सार :-

Argentina vs Egypt: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मैच में, अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ हार के कगार से वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल। इस जीत के साथ क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर। इस मैच में भी स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का जादू देखने को मिला।
Argentina vs Egypt: मेसी ने मिस्र के जबड़े से छीनी जीत, 15 मिनट में अर्जेंटीना ने 3 गोल कर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

खबर विस्तार : -

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। नॉकआउट स्टेज में एक के बाद एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे है। अर्जेंटीना बनाम मिस्र के बीच खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। मंगलवार को अटलांटा में खेले इस दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मुकाबले में डिफेंडिग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के जबड़े से जीत छीन ली और क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हाराय। अर्जेंटीना ने अंतिम 15 मिनट के अंदर 3 गोल दागकर मिस्र को फीफा वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इस शानदार जीत में कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi
) का अहम योगदान रहा। 

FIFA World Cup 2026: शुरुआत में मिस्र का रहा दबदबा

यह मैच निस्संदेह 2026 फीफा वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला था। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ़ 16 मैच में शुरुआत में मिस्र का दबदबा रहा। मिस्र (Egypt) के लिए यासर इब्राहिम ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि अर्जेंटीना (Argentina) के पास बराबरी करने का शानदार मौका था, लेकिन कप्तान लियोनेल मेसी पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए। 

15 मिनट के अंदर पलट गई बाजी 

अगले 66 मिनट तक कोई और गोल नहीं हुआ। इसका के बाद मिस्र ने 67वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली; मोहम्मद सलाह के शानदार असिस्ट पर मुस्तफा जिको ने गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। उस समय ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना का वर्ल्ड कप अभियान वहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन तभी खेल ने ऐसा नाटकीय मोड़ लिया कि फुटबॉल फैंस अपनी उंगलियां चबाने पर मजबूर हो गए। अर्जेंटीना ने अंतिम 15 मिनट के अंदर ही बाजी पलट दी।

मेसी मैजिक ने मचाई सनसनी

दो गोल से पीछे होने के बावजूद, अर्जेंटीना ने हार नहीं मानी और 79वें मिनट में, क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी के शानदार क्रॉस पर हेडर से गोल करके टीम की उम्मीदें जगा दी। वहीं ठीक चार मिनट बाद, मेसी ने 84वें मिनट में अपना मैजिक दिखाकर सनसनी मचा दी। मेसी एक बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इस बराबरी वाले गोल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 

एंजो फर्नांडीज ने किया विजयी गोल 

इंजरी टाइम में 90+3 मिनट में लाउतारो मार्टिनेज के सटीक क्रॉस पर एंजो फर्नांडीज ने विजयी गोल कर अर्जेंटीना की 3-2 से जीत पक्की कर दी। 0-2 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने हारी हुई बाजी 3-2 जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा गया। जबकि मिस्र का वर्ल्ड कप अभियान यहीं खत्म हो गया। उधर जीत दहलीज खड़े मिस्र के खिलाड़ी मुकाबला हारकर बुरी तरह टूट गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सिर्फ़ 15 मिनट में खेल का पासा कैसे पलट गया।

'गोल्डन बूट' की रेस में मेसी सबसे आगे

Lionel Messi मिस्र के खिलाफ़ मैच में गोल करके फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में 'गोल्डन बूट' (Golden Boot) जीतने की रेस सबसे आगे हो गए हैं। मेसी ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 8 गोल किए हैं। वहीं, फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे और नॉर्वे के स्टार हालैंड ने 7-7 गोल किए हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 6 गोल किए हैं।

ये भी पढ़ेंः- USA vs Belgium : अमेरिका की शर्मनाक हार, बेल्जियम ने 4-1 से रौंदकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

अन्य प्रमुख खबरें