Lalbaghcha राजा के दरबार में पहुंचे Shahrukh खान, पत्नी गौरी और बेटी सुहाना रहीं मौजूद

खबर सार :-

लालबागचा राजा के दरबार गणपति के दर्शन करने के लिए कई खास लोग पहंुचे हुए थे। इनमें अभिनेता शहरूख भी अपने परिवार के साथ काफी देर तक मौजूद रहे। इस दौरान गौरीखान ने आरती में भी भाग लिया।
Ganpati के दर्शन करने पहुंचे Shahrukh खान, श्रद्धा के साथ मनाया उत्सव

खबर विस्तार : -

मुंबई, बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा के दरबार गणपति के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख खान अपने परिवार के साथ दर्शन करते समय काफी प्रसन्न नजर आए। 

अलग-अलग कपड़ों में दिखा खान परिवार

अभिनेता ने सोमवार को प्रसिद्ध दार्शनिक और धार्मिक स्थल पर पहुंचकर लालबागचा के राजा के दरबार गणपति के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की है। अभिनेता के परिवार के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी की भी मौजूदगी थी। जिस समय शाहरुख खान अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे थे, वह वहां पारंपरिक पहनावे में नजर आए। उनके पहनावे ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

शाहरुख खान, गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना खान अलग-अलग रंग के कपड़े पहन रखे थे। खान परिवार में नीले रंग का पारंपरिक कुर्ता शाहरुख ने पहन रखा था, जबकि गौरी ने पीले रंग के एथेनिक सूट और सुहाना हरे रंग के पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। यहां पर मौजूद कुछ युवाओं ने अपने कमरे से खान परिवार की फोटो आपने मोबाइल पर लेने की कोशिश भी की। 

यह भी पढ़ें  : जयपुर में राधाष्टमी पर राधारानी को लगाया जाएगा मावा की बर्फी का भोग

देर रात तक चलता रहा गणपति उत्सव

दर्शन के दौरान सोमवार की रात में बड़ी संख्या में पंडाल में भीड़ नजर आई। शाम को आरती के समय खान परिवार मौजूद रहा। शाहरुख के साथ मौजूद गौरी खान से मिलने के लिए लोग बेताब नजर आए। इस दौरान कई वीडियो भी बनाए गए। इसमें दर्शन के दौरान सुहाना के चेहरे और कपड़ों पर फैला हुआ सिंदूर नजर आ रहा था। गौरी खान सिंदूर को हटाने की कोशिश कर रही थीं। यद्यपि खान परिवार इस दौरान कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक रहा।

शाहरुख खान पहले भी इस दरबार पहुंचे हैं। यद्यपि उनके बेटे यहां नज़र नहीं आए। 2023 में एक्टर शाहरुख अपने छोटे बेटे अबरार और पूजा डडलानी के साथ यहां पहुंचे थे। शाहरुख खान यहां लोगों से बातचीत करते दिखे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गौरी खान गणपति के दर्शन करती हैं और सेलिब्रेशन में पहुंचती भी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग विसर्जन के समय आरती में भाग लेते हैं। सभी लोग इकट्ठे होते हैं। यद्यपि यह पहले अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने किसी ऐसे उत्सव में भाग लिया है। इससे पहले भी मीडिया में कई खबरें करीना परिवार की सामने आ चुकी हैैं। शाहरुख खान कई बड़े धार्मिक आयोजनों में मौजूद रहते हैं।  

अंबानी परिवार के साथ भी मौजूद रहे अभिनेता

वह अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में भी मौजूद रहे। इससे पहले भी सलमान खान का पूरा खान परिवार गणपति बप्पा के स्वागत में गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच चुका है। उन्होंने आरती व विसर्जन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सैफ अली खान भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गणपति उत्सव मनाते हैं। सोहा अली खान और सारा अली खान गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा की पूजा करते हुए चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे मुस्लिम चेहरे हैं, जो हर साल धूमधाम से गणपति उत्सव मनाते हैं। 

बप्पा के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ता

वह बप्पा के स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ते हैं। इसी तरह ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पति एक्टर जहीर इकबाल भी गणपति उत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। बॉलीवुड में यह कोई नई बात नहीं है जिसमें शाहरुख खान को लेकर हैरानी जताई जा रही है। सिंगर अफसाना खान गणेश चतुर्थी मनाती हैं। एक्ट्रेस सना मकबूल गणेश चतुर्थी पर किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ती हैं।

धार्मिक अवसरों पर इंडस्ट्री के कई चेहरे ऐसे हैं, जो सभी धर्मों के उत्सव में भाग लेते हैं। कई ऐसे परिवार भी हैं, जिनमें रिश्तेदारियां दूसरे धर्म के साथ की हैं। ऐसे कलाकार भी हैं, जिनमें पत्नी या पति किसी दूसरे धर्म का है। ऐसे आयोजन धार्मिक भावनाओं के कारण नहीं बल्कि आस्था के आधार पर लोग इनमें पहुंचते हैं। 

यह भी पढ़ें  : 23500 से ज्यादा बिकीं sculptures, 361 रजिस्टर्ड कारीगरों ने लगाए stalls

अन्य प्रमुख खबरें