थलपति विजय के बाद राजनीति में एंट्री करने जा रहे धनुष?, एक बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

खबर सार :-

तमिलनाडु में विजय थलपति के अभिनेता से नेता बनने के बाद अब एक और सुपरस्टार ने राजनीति में एंट्री लेने का संकेत दिया है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि अपने आस-पास के लोगों की जरुरत को समझना चाहिए और उनकी मदद करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
थलपति विजय के बाद राजनीति में एंट्री करने जा रहे धनुष?, एक बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

खबर विस्तार : -

Dhanush Politics Rumours: तमिल सिनेमा हो या बॉलीवुड बड़े स्तर पर सितारों का राजनीति से गहरा नाता रहा है। हाल ही में तमिल सुपरस्टार विजय थलपति ने सिनेमा की दुनिया को छोड़ तमिलनाडु की सत्ता संभाल रहे हैं। उन्होंने जनता के हित में शिक्षा, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म जन नागयन रिलीज हुई, जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। अब एक और सुपरस्टार के राजनीति में उतरने की चर्चा हो रही है। बता दें कि थलपति के बाद अब नेशनल अवार्ड विजेता अभिनेता धनुष को लेकर राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से आस-पास के लोगों की मदद करने की बता कही है, जिसके बाद इस तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल हुए अभिनेता

तमिल इंडस्ट्री में एक बार फिर से नए चेहरे के अभिनेता से नेता बनने के खबरें तूल पकड़ रही है। दरअसल, एक्टर और डायरेक्टर धनुष ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से एकजुटता और समाज सेवा की बात की, जिसके बाद  उनके राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि रविवार को धनुष एक फैंस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे थे, जहां वह लोगों से बात करते हुए नजर आए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों की भीड़ केवल फिल्मों का जश्न मनाने के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज में अपने आसपास लोगों की जरुरतों को समझकर उनकी मदद करने के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने मंच पर सबको संबोंधित करते हुए कहा कि भारी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हुए हैं और एकता में बहुत बड़ी शक्ति होती है। इस एकजुटता का लक्ष्य होना चाहिए, जो सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीट-अप्स तक ही सीमित न रहे, बल्कि दूसरों की भलाई के काम आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपने आस-पास जरुरतमंद लोगों की जरुरतों को समझकर, मदद के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। 

एक्टर की राजनीति में आने की चर्चा तेज

धनुष ने अपने फैंस से कहा कि उन्हें लोगों पर विश्वास है, वो जरूर ऐसा करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब धनुष के राजनीति में आने की चर्चा हो रही है। इसके पहले भी उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। इस बार चर्चा इस लिए तेज है, क्योंकि कैंप के दौरान एक्टर द्वारा दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस में चर्चा है कि एक्टर राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। कुछ यूजर्स ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि विजय की तरह की धनुष भी अपने फैंस क्लब को सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल में बदल सकते है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा, लगता है राजनीति की लाइन लंबी होने वाली है। अन्य ने लिखा, राजनीति में स्वागत है धनुष, तमिलनाडु को पढ़े-लिखे और अनुशासित चेहरों की जरुरत है। 

विजय ने लिए कई अहम फैसले

तमिलनाडु में साउथ सुपरस्टार विजय थलपति ने हाल ही में राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। साल 2026 के मई के महीने में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी टीवीके यानी तमिलगा वेत्री कड़गम एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।  जनता ने अपने सुपरस्टार का साथ दिया और तमिल में उनकी सरकार बन गई। विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता के हित में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए। जिससे उनकी काफी सराहना भी की गई। फिलहाल धनुष को लेकर भी इसी तरह की चर्चा हो रही है। 

अन्य प्रमुख खबरें