The Exorcist : वो फिल्म जिसने डर की परिभाषा बदल दी
खबर सार :-
The Exorcist : 1973 में आई The Exorcist को अब तक की सबसे डरावनी फिल्म माना जाता है। इसके कुछ दृश्यों ने दर्शकों को थिएटर में ही बेहोश कर दिया था। IMDb पर 8.1 रेटिंग वाली यह फिल्म Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। अगर आप असली हॉरर का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक चुनौती हो सकती है।
खबर विस्तार : -
The Exorcist : कुछ फिल्में सिर्फ देखी नहीं जातीं—महसूस की जाती हैं। और जब बात हॉरर फिल्मों की हो, तो यह एहसास और भी गहरा हो जाता है। डर, रहस्य और सस्पेंस का ऐसा मेल जो आपकी धड़कनों को बढ़ा दे,लेकिन कुछ फिल्में इस डर को एक अलग ही स्तर पर ले जाती हैं, जहां मनोरंजन खत्म होता है और खौफ का असली खेल शुरू हो जाता है।
एक ऐसी हॉरर मूवी है जिसे पिछले 52 सालों से दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म का तमगा मिला हुआ है। यह कोई नई रिलीज नहीं, बल्कि 1973 की क्लासिक हॉरर फिल्म है, The Exorcist।
The Exorcist : जब सिनेमा हॉल बना डर का अड्डा
The Exorcist सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसने हॉरर की परिभाषा ही बदल दी। विलियम पीटर ब्लैटी के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को कई देशों में बैन कर दिया गया था क्योंकि इसके कुछ दृश्य इतने भयावह थे कि दर्शकों को थिएटर में ही घबराहट और हार्ट अटैक तक आ गया।
IMDb पर 8.1 की रेटिंग पाने वाली यह फिल्म आज भी टॉप हॉरर फिल्मों की सूची में बनी हुई है। और यह रेटिंग सिर्फ स्कोर नहीं, बल्कि उस डर की गवाही है जो इस फिल्म ने पैदा किया।
आत्मा, बच्ची और उसकी मां की कहानी
फिल्म एक 12 साल की बच्ची रिगन की है, जिसमें एक दुष्ट आत्मा प्रवेश कर जाती है। उसकी मां, जो एक अभिनेत्री है, बेटी के अजीब व्यवहार से परेशान होकर एक पादरी की मदद लेती है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा मानसिक और आध्यात्मिक संघर्ष, जो दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग तक उतरता चला जाता है।
हर सीन में छिपा डर, खौफ और दहशत हर संवाद के साथ बढ़ता जाता है तनाव और खौफ। The Exorcist फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती है मनोरंजन धीरे-धीरे खौैफ और डर में बदलने लगता है। आधी फिल्म के बाद फिल्म देखी नहीं बल्कि सहनी होती है।
The Exorcist : जब रील बन गई रियल
The Exorcist की शूटिंग के दौरान भी कई रहस्यमयी घटनाएं घटीं। सेट पर आग लगना, क्रू मेंबर्स की असामयिक मौतें और अजीब घटनाएं, इन सबने इस फिल्म को 'शापित' बना दिया। शायद यही वजह है कि इस फिल्म का डर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहा।
कहां देखें और क्यों न देखें अकेले?
अगर आपमें हिम्मत है और दिल मजबूत है, तो The Exorcist अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। Rs. 104 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने Rs. 3,800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, जो इसकी लोकप्रियता और प्रभाव का प्रमाण है।
चेतावनी—इसे अकेले देखने की गलती न करें। यह फिल्म मनोरंजन नहीं, एक मानसिक परीक्षा है।
क्या आप तैयार हैं उस डर के लिए?
The Exorcist कोई साधारण हॉरर फिल्म नहीं है। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको सोचने पर मजबूर करता है कि क्या वाकई कुछ चीजें हमारे समझ से परे हैं। अगर आप सच्चे हॉरर प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अनमोल रत्न है। लेकिन अगर आप कमजोर दिल वाले हैं, तो बेहतर होगा कि आप इससे दूर ही रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
क्या आप जानते हैं कि आसमान में तैरते रुई जैसे बादलों का वजन कितना होता है?
2026-08-01
-
Zoonotic Disease Outbreak Prevention : जानें कैसे जानवरों की एक मामूली खरोंच आपको पड़ सकती है भारी!
2026-07-06
-
Fuel Companies Losses : जनता की जेब कटी, फिर भी तेल कंपनियों का दिवाला! पेट्रोल पर ₹6 और डीजल पर ₹19 का तगड़ा झटका, जानिए असली खेल!
2026-07-04
-
50 की उम्र से पहले ही बूढ़ा हो रहा है युवाओं का शरीर, जवानी में कैंसर ढा रहा है कहर!
2026-06-30
-
How To Remove Yellow Sweat Stains From White Shirts : आपकी पसंदीदा सफेद शर्ट को बर्बाद कर रहा है पसीना, बस एक घरेलू नुस्खा और पीले दागों का खेल खत्म!
2026-06-16
-
Electoral Affidavit Dispute : मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने के कानूनी मायने, हलफनामे के इस गुप्त कानूनी पेंच में फंसी कांग्रेस!
2026-06-10
-
AC electricity saving tips : बार-बार AC ऑन-ऑफ करने वाले हो जाएं सावधान, जेब पर भारी पड़ेगी यह आदत, तेजी से बढ़ेगा बिजली बिल
2026-05-26
-
Ancient Underground River : गंगा-यमुना के नीचे मिली 200 किलोमीटर लंबी गुप्त नदी, क्या यही है सदियों से गायब 'सरस्वती'?
2026-05-18
-
Ebola virus outbreak: इबोला वायरस ने मचाया आतंक, अब तक 65 लोगों की मौत
2026-05-15
-
दिल्ली में यहां होता है सबसे सस्ता इलाज, 5000 में कीमोथेरेपी
2026-05-13
-
Feminine voice in boys: कुछ लड़कों की आवाज लड़कियों जैसी पतली क्यों, जानिए कारण
2026-05-05
-
Putin visit to India : सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूस वापस जाएगा पुतिन के बाल और यूरिन, और फिंगरप्रिंट्स तक मिटाए जाएंगे
2025-12-01
-
Did You Know : मंगल पर जीवन के संकेत मिलने की संभावना
2025-09-16
-
Milk Production In India : पंजाब में दूध की बहार, पर कुछ राज्यों में चिंताजनक स्थिति
2025-09-06
-
'किसिंग बग' का बढ़ता खतरा: चागास रोग अब अमेरिका के 32 राज्यों में फैला, भारत में भी जानिए इसके जोखिम
2025-09-05