Did You Know : मंगल पर जीवन के संकेत मिलने की संभावना
खबर सार :-
नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल के ब्राइट एंजेल क्षेत्र में जीवन के संकेतों की खोज की है। यहां जैविक कार्बन और खनिजों के अद्भुत संयोजन मिले हैं, जो यह संकेत देते हैं कि मंगल पर कभी जीवन मौजूद हो सकता है। यह खोज भविष्य में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जांच की ओर इशारा करती है।
खबर विस्तार : -
मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना को लेकर जो नया शोध किया गया है उसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। नासा के पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा जेजेरो क्रेटर के ब्राइट एंजेल क्षेत्र में किए गए अध्ययन से यह संकेत दिखाई दिए हैं कि यहां कभी जीवन संभव रहा हो सकता है। वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र की चट्टानों में जैविक कार्बन और विभिन्न खनिजों के अद्भुत संयोजन का पता चला है, जो जीवन के होने के संकेत हो सकते हैं।
अरबों साल पहले झीलें और नदियां बहा करतीं होंगी
ब्राइट एंजेल फॉर्मेशन, जो जेजेरो क्रेटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, पानी से बने महीन चट्टानों से भरा हुआ है। शोधकर्ता मानते है कि यहां अरबों साल पहले झीलें और नदियां बहा करतीं होंगी। जिससे इस क्षेत्र में जीवन के अस्तित्व का दावा किया जा सकता है। पर्सिवियरेंस रोवर ने यहां लोहे का ऑक्साइड, फास्फोरस, सल्फर और जैविक कार्बन जैसी सामग्री पाई, जो जीवन के संभावित अस्तित्व की ओर इशारा भी कर रही हैं।
इसी अध्ययन में पाया गया कि चट्टानों में पाए गए विवियनाइट और ग्रेगाइट जैसे खनिज और कुछ अनोखी संरचनाएं, जैसे पॉप्पी सीड्स और लेपर्ड स्पॉट्स, भी जीवन के संकेतों की संभावना की थ्योरी को बल देती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये खनिज और संरचनाएं रेडॉक्स रिएक्शन के कारण बन सकती हैं, जो पृथ्वी पर सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों से जुड़ी प्रक्रिया है।
पर्सिवियरेंस के उपकरण ने चट्टानों में जी बॉन्ड नामक एक संकेत भी दर्ज
इसके अतिरिक्त, पर्सिवियरेंस के उपकरण ने चट्टानों में जी बॉन्ड नामक एक संकेत भी दर्ज किया, जो जैविक कार्बन के होने का प्रमाण देता है। हालांकि, यह जैविक कार्बन जीवन का पक्का प्रमाण नहीं है, बल्कि यह संकेत है कि इन चट्टानों में जीवन जैसी रसायन प्रक्रियाएं हो सकती हैं।
मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना पर शोधकर्ताओं ने दो प्रमुख परिदृश्यों पर विचार किया है, पहला, ये खनिज और संरचनाएं भूगर्भीय प्रक्रियाओं की वजह से हो सकती हैं; और दूसरा, इनका निर्माण सूक्ष्मजीवों के द्वारा संभव है, जैसा पृथ्वी पर होता है।
नासा ने इस महत्वपूर्ण इलाके से एक कोर सैंपल भी इकट्ठा किया है, जिसे भविष्य में पृथ्वी पर लाकर गहन अध्ययन करने की योजना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सैंपल जीवन के बारे में निर्णायक जानकारी दे सकता है। यह खोज मंगल पर जीवन की संभावना को एक नया आयाम देती है और यदि ये संकेत जीवन से जुड़े होते हैं, तो यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Did You Know: क्या आपका कुत्ता आपके चेहरे से आपके मन की बात जान लेता है?
2026-08-11
-
क्या आप जानते हैं कि आसमान में तैरते रुई जैसे बादलों का वजन कितना होता है?
2026-08-01
-
Zoonotic Disease Outbreak Prevention : जानें कैसे जानवरों की एक मामूली खरोंच आपको पड़ सकती है भारी!
2026-07-06
-
Fuel Companies Losses : जनता की जेब कटी, फिर भी तेल कंपनियों का दिवाला! पेट्रोल पर ₹6 और डीजल पर ₹19 का तगड़ा झटका, जानिए असली खेल!
2026-07-04
-
50 की उम्र से पहले ही बूढ़ा हो रहा है युवाओं का शरीर, जवानी में कैंसर ढा रहा है कहर!
2026-06-30
-
How To Remove Yellow Sweat Stains From White Shirts : आपकी पसंदीदा सफेद शर्ट को बर्बाद कर रहा है पसीना, बस एक घरेलू नुस्खा और पीले दागों का खेल खत्म!
2026-06-16
-
Electoral Affidavit Dispute : मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने के कानूनी मायने, हलफनामे के इस गुप्त कानूनी पेंच में फंसी कांग्रेस!
2026-06-10
-
AC electricity saving tips : बार-बार AC ऑन-ऑफ करने वाले हो जाएं सावधान, जेब पर भारी पड़ेगी यह आदत, तेजी से बढ़ेगा बिजली बिल
2026-05-26
-
Ancient Underground River : गंगा-यमुना के नीचे मिली 200 किलोमीटर लंबी गुप्त नदी, क्या यही है सदियों से गायब 'सरस्वती'?
2026-05-18
-
Ebola virus outbreak: इबोला वायरस ने मचाया आतंक, अब तक 65 लोगों की मौत
2026-05-15
-
दिल्ली में यहां होता है सबसे सस्ता इलाज, 5000 में कीमोथेरेपी
2026-05-13
-
Feminine voice in boys: कुछ लड़कों की आवाज लड़कियों जैसी पतली क्यों, जानिए कारण
2026-05-05
-
Putin visit to India : सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूस वापस जाएगा पुतिन के बाल और यूरिन, और फिंगरप्रिंट्स तक मिटाए जाएंगे
2025-12-01
-
Milk Production In India : पंजाब में दूध की बहार, पर कुछ राज्यों में चिंताजनक स्थिति
2025-09-06
-
'किसिंग बग' का बढ़ता खतरा: चागास रोग अब अमेरिका के 32 राज्यों में फैला, भारत में भी जानिए इसके जोखिम
2025-09-05