सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में 18 दुकानें राख, बुझाने में हांफ गए 150 दमकल कर्मी
खबर सार :-
इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी। आग बुझाने में दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टर्नटेबल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और लगभग 150 दमकलकर्मी आग बुझाने में लगाए गए।
खबर विस्तार : -
सूरत : गुजरात के सूरत में बुधवार देर रात एक टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई। जब तक आग बुझी, कई दुकानें जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सूरत के सरोली इलाके में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में रात को आग लगी थी। इसकी लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। दूर तक लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। बुझाने के लिए उस समय वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं थी। रात करीब 12.50 बजे आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई थी। इसके बाद वहां से काफी बड़ी टीम आग बुझाने के लिए आई थी।
कंट्रोल रूम को रात 12.50 बजे आग की सूचना मिली
इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी। आग की घटना इतनी भयावह थी कि इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मामला चौथी मंजिल का था, इसलिए टर्नटेबल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और लगभग 150 दमकलकर्मी मौके पर बुलाए गए। बिल्डिंग की ऊंचाई अधिक होने पर आग बुझाने में दमकल कर्मियों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के बारे में सूरत नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने बताया कि सरोली में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग काफी खतरनाक रही।
यह भी पढ़ें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल ढुलाई होगी तेज, किसानों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा: पीएम मोदी
चौथी-पांचवीं मंजिल में धुएं के कारण कुछ भी नहीं दिख रहा था
उन्होंने मीडिया को बताया कि फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को रात करीब 12.50 बजे आग की सूचना मिली थी। जानकारी पाते ही तीन गेटों से गाड़ियां भेजी गईं। बता दें कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ही हैं। उनका कहना है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। चौथी और पांचवीं मंजिलें में लगी आग की लपटों और धुएं के कारण केवल अंधेरा जैसा दिख रहा था। उसके बाद ब्रिगेड कॉल घोषित की गई। पूरी टीम भी यहां कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं रही। इसलिए दूसरे इलाकों से और फायर टेंडर बुलाए गए। जब 20 से 22 फायर गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और टर्नटेबल लैडर मौके पर आग बुझाने में लगीं तब जाकर राहत हुई।
30 मीटर ऊंचाई पर दुकानों के ताले काटकर आग बुझाई
करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर आग बुझाई जा रही थी। सभी दुकानों के शटर बंद थे। इससे और परेशानी हुई, जल्द ही दुकानों के ताले तोड़कर या शटर काटकर आग बुझाने के प्रयास हुए। छठी मंजिल की लगभग 17 से 18 दुकानें पूरी तरह जलकर जल चुकी हैं। अभी कई और दुकानों की जानकारी फायरब्रिगेड की लिस्ट में नहीं है। दरअसल, यह मार्केट टेक्सटाइल की है। यह सिंथेटिक सामग्री है। इसमें आग पेट्रोल की तरह काम करती है। इसलिए आग ज्यादा भयावह हुई। यहां दुकानों में पार्सल और कपड़ों का भारी स्टॉक भी था। खुद फोस्टा सूरत के चेयरमैन कैलाश हकीम और व्यापारी प्रमोद जैन ने बताया कि यह पूरा मार्केट पॉलिस्टर और पेट्रोकेमिकल आधारित टेक्सटाइल का है।
यह भी पढ़ें : जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को दो दिन की पुलिस हिरासत, जांच जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08
-
पीएम-सेतु योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की एसआईपी को मंजूरी
2026-09-08
-
विकास देख फिर चिल्लाएंगे नाराज फूफा...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज
2026-09-08
-
गया में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सारी व्यवस्थाएं
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
2026-09-08
-
मनोवैज्ञानिकों के जरिए अफसरों को हनी-ट्रैप में फंसा रही आईएसआई
2026-09-08
-
मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल गांधी का बयान
2026-09-08
-
पालघर अस्पताल में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार, एकनाथ शिंदे का बड़ा एक्शन
2026-09-07
-
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हाई कोर्ट का MCD को जांच का निर्देश
2026-09-07
-
ग्रामीण LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, अब 25 दिन में फिर बुक होगा गैस सिलेंडर
2026-09-07
-
Delhi Building Collapse: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार
2026-09-07
-
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
2026-09-07
-
सागर जहरीली शराबः 30 से ज्यादा आरोपियों पर केस, 12 मौतें
2026-09-07