अक्टूबर तक पूरी होगी एसआई भर्ती परीक्षा
खबर सार :-
ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओयूएसएसएसएससी) इस वर्ष अक्टूबर तक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा पूरी कर लेगा। ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष रश्मि रंजन स्वाईं ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि नई भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी।
खबर विस्तार : -
भुवनेश्वर। ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओयूएसएसएसएससी) इस वर्ष अक्टूबर तक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा पूरी कर लेगा। ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष रश्मि रंजन स्वाईं ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि नई भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रश्मि रंजन स्वाईं ने कहा कि पिछली परीक्षा कथित प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द किए जाने के मद्देनज़र राज्य सरकार ने इस बार परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और निगरानी संबंधी प्रबंध किए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को विशेष छूट रहेगी
उन्होंने बताया कि पिछली परीक्षा रद्द होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके सभी अभ्यर्थियों को दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, इस बीच अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को भी विशेष छूट प्रदान की जाएगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में हुई देरी से किसी उम्मीदवार का नुकसान न हो। स्वाईं ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया भी पूर्ववत ही रहेगी। उन्होंने कहा, सरकार निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगी
भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी अनियमितता के संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025 के अंत में कथित प्रश्नपत्र लीक के आरोप सामने आने के बाद एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा अक्टूबर तक भर्ती परीक्षा पूरी करने का लक्ष्य तय किए जाने से लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। आयोग का कहना है कि इस बार परीक्षा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ निगरानी तंत्र के बीच आयोजित किया जाएगा, ताकि इसकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19