IREL Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन, 2.40 लाख तक सैलरी
खबर सार :-
IREL Recruitment 2026 के तहत 73 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती हो रही है। योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 2.40 लाख रुपये तक है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह मौका जल्द खत्म होने वाला है। आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स, यूनिट्स और कार्यालयों में नियमित तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए 73 रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 10 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 17 अगस्त कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आईआरईएल की ओर से घोषित कुल 73 रिक्तियों में 41 पद तकनीकी विषयों से संबंधित हैं, जबकि 32 पद गैर-तकनीकी विषयों के हैं। तकनीकी श्रेणी में अलग-अलग विभागों और पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।
तकनीकी पदों पर भर्ती
तकनीकी विषय के 41 पदों में चीफ मैनेजर (मैकेनिकल) का 1 पद, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) का 1 पद और असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 6 पद शामिल हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग में चीफ मैनेजर का 1, डिप्टी मैनेजर के 3 और असिस्टेंट मैनेजर के 4 पद हैं। इसके अलावा केमिकल विभाग में डिप्टी मैनेजर का 1 और असिस्टेंट मैनेजर के 4 पद हैं। मिनरल के क्षेत्र में डिप्टी मैनेजर के 2 पद और माइनिंग में मैनेजर का 1 तथा असिस्टेंट मैनेजर के 4 पद शामिल हैं।
कमर्शियल/परचेज में डिप्टी मैनेजर के 2 पद, इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्टी मैनेजर के 2 और असिस्टेंट मैनेजर के 2 पद तथा इंस्ट्रूमेंटेशन में असिस्टेंट मैनेजर का 1 पद है। आईटी विभाग में डिप्टी जनरल मैनेजर का 1, मैनेजर का 1 और डिप्टी मैनेजर के 3 पद हैं। वहीं जियोलॉजी में डिप्टी मैनेजर का 1 पद निर्धारित है।
गैर-तकनीकी पदों का विवरण
गैर-तकनीकी श्रेणी के 32 पदों में सीनियर मैनेजर (लीगल) का 1 और मैनेजर (लीगल) के 3 पद हैं। सिक्योरिटी विभाग में सीनियर मैनेजर और मैनेजर का एक-एक पद है। मेडिकल में सीनियर मैनेजर का 1 पद निर्धारित किया गया है। फाइनेंस विभाग में जनरल मैनेजर का 1, चीफ मैनेजर के 3, सीनियर मैनेजर का 1, डिप्टी मैनेजर के 2 और असिस्टेंट मैनेजर का 1 पद शामिल है। मार्केटिंग में डिप्टी जनरल मैनेजर के 2 और सेल्स में डिप्टी मैनेजर के 6 पद हैं।
इसके अलावा एचआरएम (एडमिन) में डिप्टी मैनेजर का 1, लीगल और एचआरएम में डिप्टी मैनेजर का 1, एचआरएम में असिस्टेंट मैनेजर के 4, राजभाषा में असिस्टेंट मैनेजर के 2 और कंपनी सेक्रेटरी के लिए असिस्टेंट मैनेजर का 1 पद है।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक, एमएससी, एलएलबी, ग्रेजुएट (ईएसएम), एमबीबीएस, सीए/सीएमए/एमबीए, बीई/बीटेक के साथ एमबीए, सीएस, एमए आदि डिग्री होनी चाहिए। एचआरएम से जुड़े पदों के लिए एमबीए/एमए/एमएसडब्ल्यू और कुछ पदों के लिए इसके साथ एलएलबी की योग्यता भी निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद संबंधित क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित अनुभव होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए 2 से 20 वर्ष तक का प्रासंगिक अनुभव मांगा गया है।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण समेत निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें निर्धारित अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 944 रुपये निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम, महिला और आंतरिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 354 रुपये है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 अगस्त को शाम 6 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः-Indian Army NCC Special Entry 125th Course: कई पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23