NPCI Data: सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी यूपीआई लेनदेन की संख्या, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार
खबर सार :-
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 24.07 अरब हो गई है। लेनदेन का कुल मूल्य 18 प्रतिशत बढ़कर 29.37 लाख करोड़ रुपए हो गया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: सितंबर माह में यूपीआई लेन की संख्या में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 24.07 अरब हो गई है। वहीं, लेनदेन का कुल मूल्य 18 प्रतिशत बढ़कर 29.37 लाख करोड़ रुपए हो गया। औसतन सितंबर में यूपीआई के जरिए प्रतिदिन करीब 80.2 करोड़ लेनदेन हुए हैं। इन लेनदेन का औसत दैनिक मूल्य लगभग 97,913 करोड़ रुपए रहा।
अगस्त में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ी थी यूपीआई लेनदेन की संख्या
अगस्त में यूपीआई लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 24.51 अरब हो गई थी, जबकि लेनदेन का मूल्य 20 प्रतिशत बढ़कर 29.82 लाख करोड़ रुपए रहा था। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, आईएमपीएस के जरिए तत्काल फंड ट्रांसफर की राशि सितंबर में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, इसके जरिए औसतन प्रतिदिन 1.18 करोड़ लेनदेन हुए, जबकि औसत दैनिक लेनदेन राशि 23,530 करोड़ रुपए रही। इसके अतिरिक्त, प्रमुख व्यापारी संगठनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बैठक के बाद 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का अपना आह्वान वापस ले लिया है।
एमडीआर से छोटे और मध्यम कारोबारों पर बढ़ सकता है बोझ
विभिन्न राज्यों के करीब 20 व्यापारिक प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। व्यापारियों ने कहा कि इस कदम से छोटे और मध्यम कारोबारों पर बोझ बढ़ सकता है और व्यापारियों के बीच डिजिटल भुगतान को अपनाने पर असर पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने किया। एमडीआर केवल 2,000 रुपए से अधिक के पी2एम (व्यक्ति से व्यापारी) लेनदेन पर लागू होता है। 2,000 रुपए तक के लेनदेन पर एमडीआर शून्य बना रहेगा।
एमडीआर के दायरे में नहीं आएगी यूपीआई भुगतानों की बड़ी संख्या
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2,000 रुपए तक के लेनदेन यूपीआई के मर्चेंट लेनदेन की कुल संख्या के 96 प्रतिशत से अधिक हैं। इसका मतलब है कि यूपीआई भुगतानों की बड़ी संख्या एमडीआर के दायरे में नहीं आएगी और इसलिए एमडीआर पर कोई जीएसटी भी नहीं लगेगा। जिन व्यापारियों की मासिक यूपीआई प्राप्तियां 1 लाख रुपए तक हैं, उन्हें एमडीआर का भुगतान नहीं करना होगा। नए यूपीआई ढांचे का व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) लेनदेन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राशि कितनी भी हो, सभी पी2पी लेनदेन के लिए यूपीआई पूरी तरह मुफ्त बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट, जानें कितना सुरक्षित ?
अन्य प्रमुख खबरें
-
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये हुआ महंगा
2026-10-01
-
तकनीक-विनिर्माण साझेदारी की ओर बढ़ चुके भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्ते
2026-09-30
-
Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट
2026-09-30
-
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-09-30
-
Share Market Today: महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
2026-09-30
-
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनेंगे ओडिशा, बंगाल
2026-09-29
-
Gold Silver Price: सोने में भारी गिरावट, चांदी भी 9000 रुपये तक हुई सस्ती
2026-09-29
-
फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
2026-09-28
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25
-
IRDAI के नए नियमों से बदलेगा बीमा बाजार, कमीशन पर लगेगी लगाम
2026-09-25
-
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 73,700 पार
2026-09-25
-
त्योहारों से पहले खाद्य तेल सस्ता! सरकार ने घटाया आयात शुल्क
2026-09-24
-
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को राहत
2026-09-24
-
सरकार का दावाः दशहरा-दीपावली पर काबू में रहेंगे चीनी के दाम!
2026-09-24