पारंपरिक व्यापार से आगे तकनीक और विनिर्माण साझेदारी की ओर बढ़ चुके हैं भारत और अमेरिका के आर्थिक रिश्ते
खबर सार :-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के आर्थिक संबंध अब सिर्फ पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं रह गए हैं। दोनों देशों की साझेदारी अब निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, नवाचार, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं और उच्च मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित हो चुकी है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के आर्थिक संबंध अब सिर्फ पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं रह गए हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी अब निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, नवाचार, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं और उच्च मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित हो चुकी है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के मिल्वौकी पहुंचे हैं। उनके आगमन पर शिकागो स्थित भारत के महावाणिज्यदूत ने उनका स्वागत किया।
भारत में उपलब्ध अवसरों और कारोबार के विस्तार को लेकर विचार किए साझा
वाणिज्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दौरे के दौरान गोयल ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) द्वारा आयोजित एक बिजनेस राउंडटेबल में अमेरिका की प्रमुख विनिर्माण और प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। एनएएम अमेरिका की अग्रणी विनिर्माण कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है और अमेरिकी विनिर्माण क्षेत्र के लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी योगदान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक के दौरान अमेरिकी उद्योग प्रतिनिधियों ने भारत में उपलब्ध अवसरों और अपने कारोबार के विस्तार को लेकर विचार साझा किए। इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सरकार कंपनियों के संचालन, विस्तार और निवेश संबंधी योजनाओं को सुगम बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
भारत के तेजी से बढ़ते औद्योगिक आधार और कुशल कार्यबल को किया रेखांकित
गोयल ने बिजनेस राउंडटेबल (बीआरटी) और एनएएम द्वारा रॉकवेल ऑटोमेशन के मुख्यालय में आयोजित एक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने जी20 देशों के व्यापार मंत्रियों और अमेरिकी उद्योग जगत के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। वाणिज्य मंत्री ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों में तेजी का उल्लेख करते हुए भारत के तेजी से बढ़ते औद्योगिक आधार और कुशल कार्यबल को रेखांकित किया। उन्होंने अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने, भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ साझेदारी करने तथा उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में संयुक्त निवेश करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मिलकर ऐसी आपूर्ति शृंखलाओं का निर्माण करना चाहिए जो अधिक मजबूत, भरोसेमंद और दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए मूल्य सृजित करने वाली हों।
द्विपक्षीय बैठकों से व्यापार और निवेश संबंधों को और मिलेगी मजबूती
इस बीच, भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर भी गतिविधियां तेज हो रही हैं। दोनों देश एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के साथ पीयूष गोयल की प्रस्तावित बैठक इस व्यापार समझौते को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। माना जा रहा है कि दोनों पक्ष एक अंतरिम व्यापार व्यवस्था और व्यापक बीटीए के लिए आगे की रूपरेखा पर चर्चा कर सकते हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान गोयल कई अन्य द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करना है। इन चर्चाओं में विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, निवेश, आपूर्ति शृंखला सहयोग और नए कारोबारी अवसर प्रमुख विषय रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट, जानें कितना सुरक्षित ?
अन्य प्रमुख खबरें
-
Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट
2026-09-30
-
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-09-30
-
Share Market Today: महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
2026-09-30
-
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनेंगे ओडिशा, बंगाल
2026-09-29
-
Gold Silver Price: सोने में भारी गिरावट, चांदी भी 9000 रुपये तक हुई सस्ती
2026-09-29
-
फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
2026-09-28
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25
-
IRDAI के नए नियमों से बदलेगा बीमा बाजार, कमीशन पर लगेगी लगाम
2026-09-25
-
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 73,700 पार
2026-09-25
-
त्योहारों से पहले खाद्य तेल सस्ता! सरकार ने घटाया आयात शुल्क
2026-09-24
-
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को राहत
2026-09-24
-
सरकार का दावाः दशहरा-दीपावली पर काबू में रहेंगे चीनी के दाम!
2026-09-24
-
गांव-गांव PhonePe की पहुंच, 20 हजार भर्तियां और 50 लाख डिवाइस
2026-09-24
-
यूपीआई का ग्लोबल जलवा, हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन
2026-09-24