मुंबईः भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एनएसई के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित आईपीओ योजनाओं को आगे बढ़ाने में अब कोई बाधा नहीं है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल दिवाली से पहले एनएसई आईपीओ आ सकता है, तो उन्होंने इस मामले में किसी भी समयसीमा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने जून महीने की शुरुआत में कहा था कि एनएसई पूंजी बाजार नियामक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी का इंतजार कर रहा है। एक बार यह सर्टिफिकेट मिल गया, तो स्टॉक एक्सचेंज बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। यह भी कहा था कि एनओसी मिलने के बाद हम अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) तैयार करेंगे और फिर, हम इसे सेबी को वापस भेज देंगे। इसके बाद, वे इसे मंजूरी देने के लिए अपना समय लेंगे। वहीं दूसरी तरफ सेबी के चेयरमैन ने मई 2025 में कहा था कि एनएसई आईपीओ से जुड़े पेंडिंग मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और नियामक इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। फिलहाल, 'एफई सीएफओ अवॉर्ड्स' में सेबी के चेयरमैन ने कहा कि बाजार में हेरफेर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस पर कड़ी नजर रखेंगे, क्योंकि एसएमई आईपीओ में हेरफेर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पूंजी बाजार नियामक ने पिछले कुछ दिनों में एसएमई आईपीओ से संबंधित कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं, जिसमें इश्यू सब्सक्रिप्शन में हेरफेर, गलत खुलासे, फंड साइफनिंग और अन्य अनियमितताओं से संबंधित गंभीर आरोप लगाये गये हैं। इसलिए सेबी प्रमुख ने कहा कि हम लगातार इस पर नजर रखेंगे। बाजार में हेरफेर के मामले में हम आगे चलकर बहुत सख्त रुख अपनाएंगे। यह भी बताया कि डेरिवेटिव ट्रेडों, खासकर इंडेक्स ऑप्शंस में हेरफेर का मुद्दा भी सामने आया है और सेबी इन मुद्दों की जांच कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा