मुंबईः केंद्र सरकार और संस्थाएं भारत में निवेश को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के नेतृत्व में देश के नियामक संस्थानों ने वैश्विक पूंजी को आकर्षित करने के लिए बाजार में भागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ अनुपालन को सरल बनाने के उद्देश्य से लगातार सुधार किए हैं। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अप्रैल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश यानी एफपीआई के रुझान में उलटफेर हुआ था। मई में भी विदेशी निवेश में काफी मजबूती देखी गई थी, जिसमें सकारात्मक प्रवाह की विशेषता थी। यह विदेशी निवेश का ट्रेंड जून में भी जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने 20 जून को लगातार चौथे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 7,940.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही बेहतर संकेत है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मई 2025 में दर्ज किया गया एफपीआई प्रवाह आठ महीनों में सबसे उच्च स्तर है, जो भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की रुचि के पुनरुत्थान को दर्शाता है। इस संबंध में वाटरफील्ड एडवाइजर्स के सीनियर डायरेक्टर-लिस्टेड इंवेस्टमेंट, विपुल भोवार ने कहा कि इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष सहित भू-राजनीतिक तनावों और वैश्विक अनिश्चितताओं ने जून में सावधानीपूर्ण आशावादी पैटर्न को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू बुनियादी ढांचे में सुधार और दीर्घकालिक विकास के अनुकूल दृष्टिकोण से बेहतर संकेत मिल रहे हैं। यदि वैश्विक स्थितियां स्थिर हो जाती हैं, तो निश्चित तौर पर भारत भविष्य में सबसे अधिक निरंतर और स्थिर विदेशी पोर्टफोलियो निवेश का अनुभव करेगा।
भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत मैक्रोइकॉनोमिक फंडामेंटल और वाइब्रेंट पॉलिसी लैंडस्कैप द्वारा समर्थित दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती और मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरी है। सेबी के नेतृत्व में देश के नियामक संस्थानों ने वैश्विक पूंजी को आकर्षित करने के लिए बाजार में भागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ अनुपालन को सरल बनाने के उद्देश्य से लगातार सुधार किए हैं। ऋण बाजार को बेहतर बनाने और जरूरी लिक्विडिटी प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सेबी ने हाल ही में बोर्ड की बैठक में सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में निवेश करने वाले एफपीआई के लिए विशेष रूप से नियामक छूट की घोषणा की है। इस संबंध में बीडीओ इंडिया के मनोज पुरोहित का कहना है कि यह दूरदर्शी उपाय जेपी मॉर्गन ग्लोबल ईएम बॉन्ड इंडेक्स और ब्लूमबर्ग ईएम लोकल करेंसी गवर्नमेंट इंडेक्स जैसे ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में भारत के शामिल होने के तुरंत बाद आया है, जिससे बड़े पैमाने पर एफपीआई प्रवाह आकर्षित होने की उम्मीद है। सेबी का यह कदम आरबीआई के मानदंडों के साथ केवाईसी समीक्षा की समयसीमा को सुसंगत बनाकर अनुपालन बोझ को कम करता है, जीएस-एफपीआई को निवेशक समूह विवरण प्रस्तुत करने से छूट देता है।
इसके अलावा, एनआरआई, ओसीआई और भारतीय नागरिकों को कम प्रतिबंधों के साथ जीएस-एफपीआई में भाग लेने की अनुमति देता है। इसके अतिरिक्त, एफपीआई को अब भौतिक परिवर्तनों का खुलासा करने के लिए 30 दिन की समयसीमा का लाभ मिलता है, जो पहले 7 दिन था। निश्चित तौर पर ये परिवर्तन सेबी के जोखिम-आधारित विनियामक दृष्टिकोण को दर्शाते हैं और भारत के सॉवरेन डेट मार्केट में एफपीआई की भागीदारी को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है, इसलिए ये प्रगतिशील उपाय वैश्विक संस्थागत निवेशकों के लिए एक स्थिर और आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में देश की अपील को मजबूत करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा