नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियां निवेशकों को रास नहीं आ रही हैं। इस वजह से अमेरिका से व्यापार को लेकर दुनिया के अनेकों देशों की रुचि कम होने लगी है। ट्रंप सरकार की ओर से विभिन्न देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल आयात शुल्क के कारण डॉलर सूचकांक में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। यह सूचकांक तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से रुपये की कीमतों में सोमवार को 33 पैसे की बढ़त देखी गई। अब इंडियन करेंसी (INR) यानी रुपया 85.05 प्रति डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है।
आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा को काफी बल मिल रहा है। घरेलू संकेतकों में उत्साहवर्धक सुधार तथा वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारतीय रुपये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके कारण रुपया कुछ दिनों से डॉलर के मुकाबले मजबूत बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में अनिश्चितता का माहौल है। यही नहीं, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.15 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.05 पर पहुंच गया है, जो पिछले बंद भाव से 33 पैसे की मजबूती को दर्शाता है।
बता दें, पिछले सप्ताह कारोबारी सत्र के आखिरी दिन यानी गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे मजबूती के साथ रुपया 85.38 पर था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.31 पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत गिरकर 66.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा