Settebello Attack News: अमेरिका द्वारा ओमान ऑयल टैंकर हमले में तीन भारतीय लापता

खबर सार :-
ओमान तट के पास तेल टैंकर सेटोबेलो पर हुए हमले के बाद 24 भारतीय क्रू में से 3 भारतीय अभी भी लापता हैं। लापता क्रू मेंबर को सुरक्षित खोजने के लिए भारत सरकार ओमान के अधिकारियों के साथ बराबर संपर्क बनाए हुए है।
Settebello Attack News: अमेरिका द्वारा ओमान ऑयल टैंकर हमले में तीन भारतीय लापता
खबर विस्तार : -

 Settebello Attack News: ओमान तट के पास 10 जून को अमेरिका द्वारा एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया गया। इस जहाज पर कुल 28 लोग मौजूद थे। जिसमें से 24 भारतीय थे । इनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय अभी भी लापता हैं। जिस जहाज को निशाना बनाया गया उसका नाम सेटेबेलो था, जो पलाऊ देश में रजिस्टर्ड था। 

भारतीय दूतावास की स्थिति पर कड़ी नजर

भारतीय मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। भारत, लापता दूतावास के लिए चल रहे बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ बराबर संपर्क बनाए हुए है। रॉयटर्स ने ब्रिटिश मैरीटाइम सिक्योरिटी ग्रुप एम्ब्रे की ओर से लिख गया है कि,''यह शायद ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी करने के लिए अमेरिकी ऑपरेशन का नतीजा था। पहले भी क्रू को चेतावनी दी गई है कि हमले की स्थिति में वे जहाज के पिछले हिस्से के बजाय अगले हिस्से पर इकठ्ठा हों।'' इस मामले में भारत ने बुधवार को नई दिल्ली में अमेरिकी के चार्ज डी अफेयर्स को बुलाया और इसकी कड़ी निंदा कर विरोध जताया।  

जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक 

भारत ने जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए समुद्र में फंसे तीन भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और पश्चिम एशिया में सुरक्षा की स्थिति के साथ-साथ उस इलाके में चल रहे तनाव के बारे में भी बात की। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं और ये इलाके में चल रहे संघर्ष की सीधा नतीजा है। मंत्रालय ने शांति बहाल करने के लिए तुरंत युद्धविराम और कूटनीतिक बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकालने की अपील की।'' 

जहाजों की आवाजाही को सुनिश्चित करें

भारत ने वैश्विक व्यापार मार्गों के बारे में जोर देते हुए कहा कि इसे भू- राजनीतिक तनाव के असर से बचाया जाना चाहिए। इसके साथ ही आम लोगों के बुनियादी ढांचे और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने को लेकर इस त्वरित कार्रवाई करते हुए रोकने की मांग की। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध करते हुए कहा कि वे समुद्री कानून का सख्ती से पालन करते हुए अहम जलमार्गों के द्वारा जहाजों की आवाजाही को बिना किसी रुकावट के संचालन करें। 

ये भी पढ़ें: US Iran war: बंदर अब्बास हमले के जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना

अन्य प्रमुख खबरें