वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान के सहयोगी गुटों को समर्थन खत्म करने पर होगी चर्चा
खबर सार :-
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे और ईरान व अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे। इजरायल का मानना है कि ईरान-अमेरिका की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक व ईरान द्वारा सहयोगी गुटों को दिया जा रहा समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल हो। पिछले दिनों ईरान व अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत को लेकर ट्रंप ने इसे बहुत अच्छी बातचीत बताया था।
खबर विस्तार : -
यरुशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि वह बुधवार को वॉशिंगटन जाएंगे। वहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता ईरान के साथ चल रही बातचीत पर चर्चा करेंगे। बयान में यह भी कहा गया कि नेतन्याहू का मानना है कि बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान द्वारा अपने सहयोगी गुटों को दिया जा रहा समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल होनी चाहिए।
ट्रंप ने बताया बहुत अच्छी बातचीत, ईरान समझौता करने को इच्छुक
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब शुक्रवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच परोक्ष (अप्रत्यक्ष) बातचीत हुई। ट्रंप ने इन बातचीतों को बहुत अच्छी बातचीत बताया और कहा कि ईरान समझौता करने के लिए इच्छुक दिख रहा है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर था, जो पिछले साल जून में इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हुआ। उस हमले के बाद 12 दिनों तक युद्ध चला, जिसके दौरान अमेरिका ने ईरान के अहम परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।
दिसंबर में हुई थी ट्रंप-नेतन्याहू की आखिरी मुलाकात
ट्रंप और नेतन्याहू की आखिरी मुलाकात दिसंबर में हुई थी। व्हाइट हाउस की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में हुई इस अप्रत्यक्ष बातचीत से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा फिर से शुरुआती स्तर पर लौट आई है। ट्रंप ने बातचीत को बहुत अच्छी” बताया और कहा कि अगले हफ्ते की शुरुआत में आगे की बातचीत होने की योजना है।
बल प्रयोग की कई बार धमकी दे चुके हैं ट्रंप
ट्रंप ने पहले भी कई बार धमकी दी है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता तो अमेरिका बल प्रयोग कर सकता है। इसी बीच, ईरान में देशभर में हुए प्रदर्शनों पर सख्ती के दौरान हजारों लोगों की मौत के बाद, अमेरिका ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और अन्य युद्धपोत भी उस क्षेत्र में भेजे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-24
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
बांग्लादेशः अवामी लीग कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत, हंगामा
2026-06-22
-
राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान ने रोकी स्विट्जरलैंड में अमेरिका से चल रही बातचीत
2026-06-22
-
'ईरान के लिए परमाणु हथियार बनाना मुश्किल'... इजरायल ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
2026-06-22
-
कतर के रास लाफान गैस प्लांट में जोरदार धमाका, 54 लोग घायल, 18 लापता
2026-06-22
-
2026-06-21
-
बोलीविया में आर्थिक संकट गहराया! उग्र विरोध-प्रदर्शनों से बिगड़े हालात, राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल
2026-06-20
-
नेपाल जू में र्ब्ड फ्लू का प्रकोप, 12 से ज्यादा पशु-पक्षी संक्रमित, चिड़ियाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद
2026-06-20
-
London Train Collision: लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल
2026-06-20
-
बांग्लादेश में छह पत्रकारों के खिलाफ कसा शिकंजा, राज्य मंत्री पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पर मचा बवाल
2026-06-20
-
पाकिस्तान में एक के बाद एक आईईडी धमाके, 7 की मौत, कई घायल
2026-06-20
-
2026-06-19