PM Modi Malaysia Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मलेशिया पहुंच चुके हैं। शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके मेजबान, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों में काफी उत्साह था। पीएम मोदी का विमान स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। मलेशिया के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
भारतीय उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी और अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और सांस्कृतिक कलाकार भी मौजूद थे। मेजबान प्रधानमंत्री ने PM मोदी को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मलेशियाई सशस्त्र बलों की एक संयुक्त टुकड़ी ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सांस्कृतिक कलाकारों ने नृत्य किया, और बच्चों ने मलेशियाई और भारतीय झंडे लहराकर श्री मोदी का स्वागत किया।
मलेशिया पहुंचने के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत से बहुत खुश हूं। मैं हमारी चर्चाओं और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।" साथ ही साथ ही उन्होंने अनवर इब्राहिम के साथ कार में तस्वीर भी शेयर की और कहा, "भारत-मलेशिया के लोगों के बीच संबंधों का जश्न मना रहे हैं! मैं और पीएम अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में कम्युनिटी प्रोग्राम में जा रहे हैं।"
वहीं मलेशिया के बाद पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में एक भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिवरात्रि और रमज़ान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया की विरासत एक जैसी है। पीएम मोदी ने कहा कि वह पिछले साल ASEAN समिट के लिए मलेशिया नहीं आ पाए थे, लेकिन उन्होंने अपने दोस्त से वादा किया था कि वह जल्द ही मलेशिया आएंगे। वादे के मुताबिक, वह यहां हैं। यह 2026 में उनकी पहली विदेश यात्रा है। आज शाम, प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर में "सेलामत दातंग मोदी जी" नाम के एक कम्युनिटी रिसेप्शन में शामिल होंगे, जिसमें लगभग 15,000 भारतीय मूल के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
दो ब्रिटिश नागरिकों में हंता वायरस की पुष्टि, WHO ने कहा- कोविड जैसा खतरा नहीं
टेक इंडस्ट्री में AI का बढ़ता दबदबा, अब इस अमेरिकी कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान
अमेरिका-ईरान में युद्ध का बढ़ा खतरा, तेहरान पर हवाई हमले, जहाजों को बनाया निशाना
पोप लियो से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वैश्विक शांति पर चर्चा
Iran: पटरी पर लौट रही जिंदगी, सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी उपस्थिति के आदेश
Hantavirus: लग्जरी क्रूज पर हंटावायरस का खौफ! अब तक 3 मौतें, जांच के घेरे में अर्जेंटीना
Gwalior:बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो दोस्तों की जलकर मौत
Strait Of Hormuz: दो दिन में अमेरिका ने रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई ये वजह
चीन की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत, 61 घायल
Hormuz Strait Crisis: ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर ईरान की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘होर्मुज से दूर रहे अमेरिका’
Hormuz Strait Crisis: होर्मुज में अब ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने की घोषणा
बलोचिस्तान में बम धमाके: ग्वादर और पंजगुर में सेना के वाहनों पर हमला, कई जवानों की मौत
34 साल बाद बंद हुई अमेरिकी एयरलाइन कंपनी Spirit, 17 हजार लोगों की नौकरी संकट में