वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया है, जिसमें ईरान पर नेशनल इमरजेंसी को रिन्यू किया गया। अमेरिका ने ईरान से सामान या सर्विस खरीदने वाले देशों को टारगेट करते हुए एक नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि यह ऑर्डर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बनाया गया है। ईरान से सीधे या अप्रत्यक्ष तरीके से कोई सामान या सर्विस खरीदने वाले, आयात करने वाले देशों पर अमेरिका अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा।
व्हाइट हाउस ने कहा कि यह कदम विदेशों में ईरान की हरकतों का सामना करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है। इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने अपने बयान में ईरान की न्यूक्लियर क्षमता की कोशिश, उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम, आतंकवाद का समर्थन और मिडिल ईस्ट को अस्थिर करने वाली गतिविधियों का भी जिक्र किया।
व्हाइट हाउस ने ईरान को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद को स्पॉन्सर करने वाला देश बताया और कहा कि तेहरान पूरे इलाके में प्रॉक्सी समूह और मिलिशिया को समर्थन करता है। इसमें उनके फोर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिकियों को मारा और घायल किया है और जो अमेरिकी सैनिकों, साझेदारों और साथियों को टारगेट करते हैं। अमेरिकी सरकार ने ईरान के अंदरूनी हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार ने न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम पर देश के संसाधनों को खर्च किया, जबकि देश का इंफ्रास्ट्रक्चर और आबादी संघर्ष कर रही है।
व्हाइट हाउस ने ईरान पर अपने देश में गंभीर दमन का आरोप लगाया। इसमें कहा गया है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को मारा है, बुनियादी मानवाधिकारों को नकारा है, और सत्ता बनाए रखने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया है। अमेरिका ने ईरान पर कट्टरपंथ फैलाने और शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है।
वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान डील करना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान, रूस और यूक्रेन पर बातचीत में हुए विकास की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, "आज हमारी रूस और यूक्रेन के बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई। कुछ हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ भी बातचीत आगे बढ़ रही है। इसी तरह, हमारी ईरान पर भी बहुत अच्छी बातचीत हुई। लगता है कि ईरान डील करना चाहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
दो ब्रिटिश नागरिकों में हंता वायरस की पुष्टि, WHO ने कहा- कोविड जैसा खतरा नहीं
टेक इंडस्ट्री में AI का बढ़ता दबदबा, अब इस अमेरिकी कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान
अमेरिका-ईरान में युद्ध का बढ़ा खतरा, तेहरान पर हवाई हमले, जहाजों को बनाया निशाना
पोप लियो से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वैश्विक शांति पर चर्चा
Iran: पटरी पर लौट रही जिंदगी, सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी उपस्थिति के आदेश
Hantavirus: लग्जरी क्रूज पर हंटावायरस का खौफ! अब तक 3 मौतें, जांच के घेरे में अर्जेंटीना
Gwalior:बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो दोस्तों की जलकर मौत
Strait Of Hormuz: दो दिन में अमेरिका ने रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, राष्ट्रपति ट्रंप ने बताई ये वजह
चीन की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत, 61 घायल
Hormuz Strait Crisis: ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर ईरान की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘होर्मुज से दूर रहे अमेरिका’
Hormuz Strait Crisis: होर्मुज में अब ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने की घोषणा
बलोचिस्तान में बम धमाके: ग्वादर और पंजगुर में सेना के वाहनों पर हमला, कई जवानों की मौत
34 साल बाद बंद हुई अमेरिकी एयरलाइन कंपनी Spirit, 17 हजार लोगों की नौकरी संकट में