सुलतानपुर: पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की रक्षा, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल लोकतंत्र की रीढ़ है और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुलिस बल की भव्य परेड रही, जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष द्वारा किया गया। परेड में मोटरसाइकिल दस्ता, डॉग स्क्वायड, यूपी-112, शक्ति मोबाइल, दंगा निरोधक दस्ता, रेडियो दस्ता, साइबर क्राइम सेल, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, अग्निशमन एवं यातायात दस्ता सहित विभिन्न टोलियों ने अनुशासन, एकरूपता और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उ0नि0 अवधेश चौधरी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान प्रदान किया गया। वहीं थानाध्यक्ष बंधुकला प्रमोद कुमार पटेल को प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्य करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
परेड के पश्चात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
परेड प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान महिला टोली, द्वितीय टोली संख्या-01 एवं तृतीय टोली संख्या-12 ने प्राप्त किया। वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय सिपहा (जयसिंहपुर), द्वितीय शेम्फोर्ड विद्यालय एवं तृतीय सेठ एम.आर. जयपुरिया विद्यालय, सुल्तानपुर को मिला। महिला टोली का प्रथम स्थान प्राप्त करना नारी शक्ति के सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11