सुल्तानपुरः जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कुड़वार थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर किरतूपुर कला तिराहा क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद अहमद, अजीम कुरैशी, मोहम्मद आदिल और अजय कुमार कोरी के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक लक्षित मकानों और आसपास के क्षेत्रों की रेकी करते थे। पुलिस की निगरानी से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के बाद जेवरात और अन्य कीमती सामान को खपाने के लिए सर्राफा कारोबारियों की मदद ली जाती थी। पुलिस ने इस मामले में एक सर्राफा कारोबारी की संभावित भूमिका की जांच भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में संलिप्तता पाई गई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने कोतवाली नगर क्षेत्र में डॉक्टर संजय मिश्रा के घर हुई चर्चित चोरी समेत जयसिंहपुर, कुड़वार और पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
बरामद सामान में 2.40 लाख रुपये नकद, सोने के चार हार, अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र सहित कई कीमती आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के पायल, बिछिया, कमरबंद और अन्य जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुराना है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनके खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके अपराधों का नेटवर्क सुल्तानपुर के अलावा अन्य जनपदों तक फैला हुआ है।
इस सफल कार्रवाई में कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, एसओजी प्रभारी शिवनारायण, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, उपनिरीक्षक अभिनव चंद्र तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकेगा तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढे़ंः-सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बल्दीराय में विकास संवाद कार्यक्रम, सीएचसी को मिला 10 लाख रुपये का जनरेटर
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-14
2026-06-14
जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया, यूपी में बढ़ेगी पहुंच
2026-06-14
2026-06-14
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13
2026-06-13