सुल्तानपुरः सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरसावां गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का आयोजन सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कथा में अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्याम सारथी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने शुकदेव जी के जन्म प्रसंग को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करते हुए कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा का महत्व अत्यंत महान है। यह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है, जिसके प्रत्येक अक्षर में दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का वास होता है।
महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा का श्रवण दान, व्रत और तीर्थ से भी श्रेष्ठ माना गया है। इसके नियमित और श्रद्धापूर्वक श्रवण से धुंधकारी जैसे महापापी का भी उद्धार संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य से त्रुटियां होना स्वाभाविक है, लेकिन उन त्रुटियों को समय रहते सुधार लेना ही जीवन का सच्चा धर्म है, अन्यथा वही गलती पाप का रूप ले लेती है।
कथा के दौरान राजा परीक्षित को प्राप्त श्राप का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्हें सात दिनों के भीतर सर्पदंश से मृत्यु का ज्ञान हुआ, तब उन्होंने सांसारिक मोह त्यागकर भगवान की शरण ली। उस समय शुकदेव जी द्वारा सुनाई गई भागवत कथा ही उनके मोक्ष का माध्यम बनी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि श्रोता के भीतर जिज्ञासा, श्रद्धा और आस्था होना आवश्यक है।
कथा के समापन पर भागवत भगवान एवं व्यास पीठ की विधिवत आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में संतोष शुक्ल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-26
2026-05-26
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों को लेकर हल्ला बोल, 50 पैसे से 1 रुपये किलो रहा दाम
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में अवैध मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 किलो से ज्यादा मिलावटी मसाले जब्त, एक गिरफ्तार
2026-05-26
मैहर में बनेगा भव्य मां शारदा लोक, 264 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पर्यटन को लगेंगे पंख
2026-05-26
2026-05-26
यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
2026-05-26
2026-05-26
नकली सरकारी पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से MCA डिग्रीधारक गिरफ्तार
2026-05-26
पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
अस्पताल में चार महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, डिलीवरी के बाद दिया जाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल
2026-05-26
2026-05-26