श्रीगंगानगरः शहर के 6 जैड ए क्षेत्र में स्थित कचरा प्वाइंट पर लंबे समय से पड़े पुराने कचरे के निस्तारण कार्य का नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संवेदक से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार पुराने कचरे के निस्तारण हेतु कुल 1.02 लाख क्यूबिक मीटर कचरे के निस्तारण का कार्य मैसर्स डी.एच. पटेल, सूरत को दिनांक 15 जनवरी 2023 को कार्यादेश जारी कर सौंपा गया था। नियमानुसार इस कार्य को 18 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना था, लेकिन अपेक्षित गति से कार्य नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभ में संवेदक द्वारा केवल 20 टन प्रतिघंटा क्षमता की छोटी मशीन से कचरा निस्तारण किया जा रहा था, जिसके कारण कार्य की प्रगति काफी धीमी रही। इस विषय को लेकर नगर परिषद द्वारा समय-समय पर संवेदक को नोटिस जारी किए गए तथा निदेशालय को भी पत्राचार किया गया।
आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में दिनांक 1 फरवरी 2026 से संवेदक द्वारा 55 टन प्रतिघंटा क्षमता की बड़ी मशीन लगाकर कार्य में तेजी लाई गई है। निरीक्षण के दौरान दोनों मशीनें एक साथ कार्य करती पाई गईं, जिससे कचरा निस्तारण की गति में सुधार हुआ है।
कचरा निस्तारण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने संवेदक को निर्देश दिए कि मशीनों को दो शिफ्ट—प्रातः और रात्रि—में संचालित किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने निस्तारण प्रक्रिया के दौरान निकलने वाले आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) मैटीरियल को तत्काल उठवाने के निर्देश भी दिए।
संवेदक की ओर से आश्वासन दिया गया कि आगामी कुछ दिनों में कार्य को दो पारियों में प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा आरडीएफ मैटीरियल को सीमेंट फैक्ट्री में भेजा जाएगा, जिससे पर्यावरणीय मानकों का भी पालन सुनिश्चित हो सके।
इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता मंगत राय सेतिया एवं सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
श्री प्रताप सिंह बारहठ कॉलेज में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, राष्ट्रीय चेतना पर दिया गया जोर
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, 9 सांसदों और 56 विधायकों के फूंके पुतले
इल्तिजा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, बोलीं- जम्मू-कश्मीर में भाजपा का एजेंडा चला रही सरकार
WB Suvendu Govt Big Decision: बीएसएफ को 45 दिन में जमीन, आयुष्मान भारत और बीएनएस-बीएनएसएस भी लागू
शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान चलाकर गिरफ्तार किए 16 वारंटी
झांसी रेंज पुलिस होगी हाईटेक, विवेचना के लिए मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
Rajasthan Weather: 46.8 डिग्री तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म, जानें आज का मौसम
पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ AIPJA की हुंकार, पूरनपुर में हुई अहम बैठक
बूंदी भूड में विशाल जन चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
पीलीभीत में ग्राम प्रधान और सचिव पर घोटाले के आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग
रमेश ईनाणी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Lucknow: मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने की युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा