डिफेंस कॉरिडोर, भारत डायनामिक्स लिमिटेड मार्च में शुरू कर सकती है उत्पादन
खबर सार :-
बुंदेलखंड के डिफेंस कॉरिडोर में भारत डायनामिक्स लिमिटेड की फैक्ट्री मार्च में उत्पादन शुरू कर सकती है। 455 एकड़ में बनी बिल्डिंग में 200 सीधे और 2000 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। फैक्ट्री में मिसाइल पार्ट्स का निर्माण होगा।
खबर विस्तार : -
झांसीः बुंदेलखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस कॉरिडोर जो कि केंद्र की मोदी सरकार ने बुंदेलखंड को नई पहचान देने के लिए सन 2018 में बुंदेलखंड को एक नई सौगात दी थी। इसकी पहली कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड में अगले माह से उत्पादन शुरू होने की संभावना बन गई है।
2 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
कंपनी की बिल्डिंग लगभग बन चुकी है और यहां मशीनों को फिट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस कंपनी में लगभग 200 ट्रेड कर्मचारी सीधे तौर पर काम करेंगे जबकि इनडायरेक्ट रूप से इस क्षेत्र के लगभग 2000 युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय व रक्षा मंत्रालय से लोकार्पण की तारीख की प्रतीक्षा की जा रही है। यह डिफेन्स कॉरिडोर झांसी तथा गरौठा तहसील के ऐरच के आसपास लगभग 1000 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है यहां पर बनने वाली फैक्ट्री के लिए जमीनों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।
15 से अधिक इकाइयों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसमें भारत डायनामिक्स लिमिटेड कंपनी का भवन निर्माण लगभग पूरा हो गया है।130 करोड़ की लागत से 455 एकड़ जमीन पर बनी इस बिल्डिंग में काम बहुत तेजी से चल रहा है सूत्रों द्वारा बताया गया है कि इस कंपनी में 200 लोगों को रोजगार दिया जाएगा जिनकी भरती सरकार द्वारा की जाएगी। जब कंपनी काम करने लगेगी तो अब अप्रत्यक्ष रूप से 2000 युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुल जाएंगे।
नए स्टाफ को मिलेगा प्रशिक्षण
मार्च माह में कंपनी में मिसाइल के पार्ट्स बनाने का काम शुरू होने की संभावना है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड कंपनी हैदराबाद में है जहां मिसाइल और गोला बारूद बनाया जाता है। झांसी की कंपनी को चलाने के लिए हैदराबाद से 45 कर्मचारियों का ट्रेंड स्टाफ भेजा जा रहा है यह कर्मचारी नए स्टाफ को भी प्रशिक्षण देंगे।
इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए अरुण कुमार उप महाप्रबंधक भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने बताया कि भारत डायनामिक्स लिमिटेड में 200 प्रशिक्षित कर्मचारी काम करेंगे। लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय से अभी तारीख नहीं मिल पाई है। लेकिन मार्च में लोकार्पण होने की पूरी संभावना है। जिसके बाद यहां उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Monsoon 2026: मध्य प्रदेश में माॅनसून की दस्तक, 46 जिलों में तेज तूफान और बारिश का अलर्ट
2026-06-25
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान, पंजाब के 21 जिलों में प्रदर्शन, फूंके पुतले
2026-06-24
-
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी : संजय सिंह को SIT का फरमान, खुलेंगे भ्रष्टाचार के बड़े राज?
2026-06-24
-
2026-06-24
-
कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, सीएम ने लिया संज्ञान
2026-06-24
-
पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के करीबी 3 पुलिस अधिकारियों को ED ने भेजा समन
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-24