रामपुरः केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुत होने के बाद रामपुर स्थित संत शिरोमणि दास गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने संबोधित किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष केंद्रीय बजट के प्रमुख बिंदुओं को रखते हुए इसे “विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला बजट” बताया।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए एक मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करेगा।
मंत्री ने बताया कि बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से यूपी को एक बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड और बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये की घोषणा को रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इससे कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, फार्मा और मेडिकल डिवाइस निर्माण को मजबूती मिलेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि बजट में पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक से किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ेगी।
इसके अलावा वाराणसी में नेशनल वॉटरवे-1 के तहत शिप रिपेयर इकोसिस्टम, 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क छूट, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, युवाओं के लिए एनीमेशन व वीएफएक्स लैब, पर्यटन को बढ़ावा देने और औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण जैसी घोषणाओं को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
प्राचीन भारतीय धातुशास्त्र के साक्ष्य आधारित अध्ययन पर जोर, डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय ने किया आह्वान
सरकार बदलते ही कोलकाता पुलिस की बदली ‘पसंद’, ममता-अभिषेक को किया अनफाॅलो
Sagar: शाहपुर में युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, शराब की दुकान फूंकी, चक्काजाम
हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सीएम ने दिए निर्देश
MP: खलघाट टोल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम