लखनऊ : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2025-26 की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी, जिसमें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया गया।
इस दौरान सुरेश खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठित अपराध और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। इसका सकारात्मक असर यह रहा कि प्रदेश में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ निवेशकों का भी विश्वास बढ़ा है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देकर पुलिस सुधारों को नई दिशा दी गई है। सीसीटीवी, डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से पुलिस की कार्यक्षमता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है। इससे जनता में निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने का वातावरण तैयार हुआ है और अपराध नियंत्रण को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया है। सेफ सिटी परियोजना के तहत महिला पुलिस बीट, सीसीटीवी नेटवर्क और एंटी-रोमियो स्क्वॉड्स की तैनाती से सार्वजनिक स्थलों और कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश फैक्ट्री अधिनियम (संशोधित) 2025 के माध्यम से महिलाओं को औद्योगिक कार्यों, विशेषकर नाइट शिफ्ट में, समान अवसर प्रदान किए गए हैं।
मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सेवाओं के एकीकरण से महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को नई गति मिली है। वहीं, न्यायिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट और ई-कोर्ट्स की स्थापना की गई है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आई है।
आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी उल्लेख है कि जन विश्वास अधिनियम के माध्यम से छोटे प्रक्रियात्मक अपराधों का अपराधीकरण समाप्त कर पारदर्शिता आधारित शासन मॉडल को मजबूती दी गई है। कुल मिलाकर, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और न्यायिक सुधारों के क्षेत्र में सरकार के इन कदमों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित और निवेश के अनुकूल राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अन्य प्रमुख खबरें
WB Suvendu Govt Big Decision: बीएसएफ को 45 दिन में जमीन, आयुष्मान भारत और बीएनएस-बीएनएसएस भी लागू
शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान चलाकर गिरफ्तार किए 16 वारंटी
झांसी रेंज पुलिस होगी हाईटेक, विवेचना के लिए मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
Rajasthan Weather: 46.8 डिग्री तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म, जानें आज का मौसम
पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ AIPJA की हुंकार, पूरनपुर में हुई अहम बैठक
बूंदी भूड में विशाल जन चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
पीलीभीत में ग्राम प्रधान और सचिव पर घोटाले के आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग
रमेश ईनाणी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Lucknow: मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने की युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अधूरी कान्हा गौशाला पर भड़का हिंदू महासभा, किसानों की बर्बाद फसलों को लेकर प्रशासन को घेरा
गरीब कन्याओं के विवाह और जरूरतमंदों की सहायता में जुटा सनातन धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट
बीमा क्लेम के लिए रची मौत की साजिश, युवक के शव को लगाया करंट, जांच में खुली पोल