Sonebhadra News : सोनभद्र के सोन नदी में समा गए 3 युवक, 24 घंटे बाद 2 शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
खबर सार :-
सोनभद्र के चोपन से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां के सोन नदी में तीन युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इसमें दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है।
खबर विस्तार : -
Sonebhadra News: सोनभद्र के चोपन में सोन नदी में तीन बच्चों के डूबने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना गया है। जानकारी के अनुसार 24 घंटे के बाद NDRF-SDRF की टीम ने 2 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। जबकि एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों में मातम छा गया।
Sonebhadra News: नदी में नहाने गए तीन युवक डुबे, दो की मौत
सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर स्थित सोन नदी में कल दोपहर नहाने के लिए गए तीन युवक अचानक नदी की गहराई की ओर चले गए, जिससे तीनों युवक डूब गए। कई घंटे बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु कर दी और तब उन्हें पता चला कि तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी कोई खोज-खबर नहीं है। हताश-परेशान परिजनों ने तुरंत NDRF-SDRF और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम तीनों युवकों की तलाश में जुट गई। काफी समय तक उनकी तलाश जारी रही, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगाया जा सका।
Sonebhadra News: तीसरे बच्चे की तलाश तक डटी रहेगी बचाव दल
घटना के 24 घंटे बाद तीन में से दो युवकों के शव बरामद हुए, जबकि तीसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है। दोनों शवों को जब बाहर निकाला गया तो परिजनों अपने बच्चे का शव देखकर बेसुध हो गए। परिवार की महिलाएं और बाकी सदस्य फूट-फूटकर रोने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम का कहना है कि जब तक तीसरे बच्चे की तलाश पूरी नहीं हो जाती है, तब तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।
Sonebhadra News: तेज धारा और गहरे गड्ढों के कारण लगातार हो रही घटनाएं
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोन नदी में गहरे गड्ढों और तेज धारा के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। नदी के किनारे पर किसी तरह का चेतावनी बोर्ड और बचाव उपकरण मौजूद नहीं है, जिससे की इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। फिलहाल प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नदी के बीच या गहरी धाराओं में नहाने से बचें। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06