Kolkata Heavy Rain: कोलकाता में तूफानी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम
खबर सार :-
Kolkata Heavy Rain: गुरुवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण कोलकाता और आसपास के ज़िलों में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की खबरें आ रही हैं। वहीं IMD ने बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
खबर विस्तार : -
Kolkata Heavy Rain: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई लगातार बारिश ने शहर की रफ़्तार धीमी कर दी है। भारी बारिश और तूफ़ान के कारण कई मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। IMD कोलकाता के साथ कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
Kolkata Heavy Rain: भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोलकाता के साथ-साथ हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 50-60 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और मौसम की अनुकूल स्थितियों के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तूफ़ान का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, अगले कुछ दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
जगह-जगह ट्रैफिक जाम
लगातार बारिश के कारण कोलकाता और साल्ट लेक के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी जमा होने से गाड़ियों की आवाजाही धीमी हो गई, जिससे अपनी मंज़िल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों को काफी देरी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, भारी बारिश ने तारातला में गोदाम गिरने की घटना स्थल पर चल रहे बचाव कार्य में भी बाधा डाली है। बुधवार को हुई इस घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी। अब तक मलबे से 30 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कई अन्य अभी भी नीचे फँसे हुए हैं।
दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली - इन छह राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR क्षेत्र में तूफ़ान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ़्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और टेंट या शेड उड़ने का खतरा है। दरअसल देश के 22 राज्यों में मानसून (Monsoon) पहुंच चुका है। 24 जून को इसने मध्य प्रदेश और गुजरात में 9 दिन की देरी से एंट्री की। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को भी कवर कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः- Monsoon 2026: मुंबई और ठाणे में भारी बारिश, 24 घंटे में गिरे 113 पेड़, महाराष्ट्र के 31 जिलों में अलर्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06