Sambhal News : गमछा सूंघते ही आरोपी के घर पहुंची डॉग ‘मैरी’, संभल पुलिस ने ऐसे सुलझाई ब्लाइंड रेप केस की गुत्थी
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के संभल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया है। बता दें कि एक 6 साल की मासूम बच्ची के ब्लाइंडर रेप का खुलासा हुआ है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खुलासे में मैरी नाम की डॉग की अहम भूमिका रही है।
खबर विस्तार : -
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। केस की जांच में पुलिस की मदद करते हुए मैरी नाम की फीमेल डॉग ने इस केस को एक ही दिन में सुलझा दिया है और खास बात यह है कि आरोपी पकड़ा भी जा चुका है।
Sambhal News : 18 जून की शाम को हुई बच्ची के साथ हैवानियत
उत्तर-प्रदेश के संभल जनपद के बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जून की शाम करीब 5 बजे के समय एक 6 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, लगभग दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली की घर से कुछ दूर तालाब के पास बच्ची बेहोश पड़ी है। परिजन सूचना पाकर तुरंत वहां पहुंचे और बच्ची को पास के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अगले दिन फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन करने लगी। वहां से कुछ दूर पर एक गमछा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
Sambhal News : पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया पिता ने
पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता ने दुष्कर्म की आशंका जताई, जिसके लिए उन्होंने 20 जून को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मैरी डॉग स्कवॉड टीम को जांच के लिए आदेश दिए। घटना स्थल से मिले गमछे को मैरी को सूंघाया गया, जिसके बाद वो 50 मीटर दूर आरोपी संदीप के घर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी उस वक्त घर में मौजूद नहीं था। इसके बाद लगातार पुलिस मामले की जांच में जुटी रही और 21 जून की रात पुलिस बबराला से राजपुरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त पुलिस की नजर संदीप पर पड़ी। उन्होंने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मार दी।
Sambhal News : गोल्ड मेडलिस्ट है डॉग मैरी
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने जानकारी दी की डॉग मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट है। इसके पहले उसने बिलासपुर में हुए एक हत्याकांड के बारे में भी खुलासा किया था। इसके साथ ही उसने कई चोरी के कई केस भी सुलझाए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से काफी पुछताछ की, लेकिन जब पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली तो डॉग मैरी को बुलाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06