श्रीगंगानगरः जिला प्रभारी सचिव एवं बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।
बैठक में ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए नहरबंदी के दौरान जलापूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही हीटवेव प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त दवाइयों और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
वन विभाग को निर्देश देते हुए जिला प्रभारी सचिव ने ‘नमो नर्सरी’ योजना के तहत हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की “हरियालो राजस्थान” की परिकल्पना को साकार करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पंच गौरव और ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना के अंतर्गत चिन्हित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नियमित गतिविधियों के संचालन के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के साथ-साथ संपर्क पोर्टल पर आने वाले सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि परिवादियों को संतुष्टि और राहत मिल सके। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने की हिदायत दी गई।
समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, नगर परिषद, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन, उद्योग और जलदाय विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए उद्योग विभाग को निर्देशित किया गया, वहीं शिक्षा विभाग को विद्यालय भवनों के मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए कहा गया।
जिले में समर्थन मूल्य पर कृषि जिंसों की खरीद, एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचा जाए और अवैध रिफिलिंग, भंडारण या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर रसद विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ गिरधर बेनीवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी अधिकारियों ने विभागीय प्रगति की जानकारी दी और आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
माहेश्वरी छात्रावास का लोकार्पण, स्वामी गोविन्द देव गिरी बोले— स्वाभिमानी भारतीय बनें युवा
2026-06-19
सऊदी अरब से लौटते ही एयरपोर्ट पर दबोचा गया आरोपी, 5 साल से था फरार
2026-06-19
Madhya Pradesh: सड़क हादसे में PWD अधिकारी की मौत, परिवार को लेने जा रहे थे धार
2026-06-19
2026-06-19
आईआईटी बीएचयू में चयनित हुए सार्थक गुप्ता, गहोई समाज और झांसी का बढ़ाया मान
2026-06-19
झांसी रेलवे स्टेशन पर बनेगा अत्याधुनिक होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
2026-06-19
झाँसी में ‘ऑपरेशन जागृति’ शुरू, महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान
2026-06-19
Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या, छेड़खानी का विरोध बना मौत की वजह
2026-06-19
केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु, 12.70 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन
2026-06-19
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक ली करवट, 24 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी
2026-06-19
सोनभद्र में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान तेज, सावधानी बरतने की अपील
2026-06-19
Mowgli Girl Death: भारत की 'मोगली गर्ल' की मौत का रहस्य, जानें किस बीमारी ने ली जान?
2026-06-19
दो दिवसीय झांसी दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19