श्रीगंगानगरः जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे “नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान” के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 75 एनपी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 22 पीटीडी में जागरूकता कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी चिंता यह है कि नशे की गिरफ्त में आने वाले बच्चों और युवाओं की उम्र लगातार कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए, वे आज नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
कार्यशाला में वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समझाया गया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और भविष्य को प्रभावित करता है। वक्ताओं ने कहा कि नशा धीरे-धीरे इंसान की सोच, स्वास्थ्य, करियर और सामाजिक संबंधों को पूरी तरह खत्म कर देता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन की असली सफलता संघर्षों से लड़कर अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करने में है, न कि नशे में अपना भविष्य बर्बाद करने में। उन्होंने कहा कि नशा शुरुआत में दोस्त की तरह दिखाई देता है, लेकिन धीरे-धीरे इंसान की पहचान, सपने और परिवार सब कुछ छीन लेता है। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा, कला और सकारात्मक संगति अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी जागरूक हो जाए तो समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से बचाया जा सकता है।
विद्यालय प्रशासन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि बच्चों को सही दिशा, संस्कार और जागरूकता मिलेगी तो आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
अयोध्या यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन
Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
CM विजय का बड़ा फैसला! 15 दिनों में बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, ये है वजह
Himanta Biswa Sarma oath ceremony: शिवराज सिंह पहुंचे गोवाहाटी, बोले- यह ऐतिहासिक दिन
Jabalpur Cruise Accident: गेहूं सर्वे कराने वाली कंपनी चला रही थी क्रूज, जांच में बड़ा खुलासा
BJP Training Campaign Ayodhya : संगठन की धार तेज, अयोध्या में भाजपा का दो दिवसीय वैचारिक मंथन संपन्न
असम में डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा कल लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल